JSW MG Motor India ने भारतीय बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप SUV MG Majestor लॉन्च कर दी है. कंपनी ने फिलहाल इस SUV के टॉप वेरिएंट्स की कीमतों का खुलासा किया है. MG Majestor को खास तौर पर ऑफ-रोडिंग और प्रीमियम SUV सेगमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसका बड़ा आकार और दमदार डिजाइन इसे D+ Segment की सबसे आकर्षक SUVs में शामिल करता है.
कंपनी ने MG Majestor के 4x2 Automatic Top Trim की शुरुआती कीमत 40.99 लाख रुपये रखी है, जबकि 4x4 Automatic Top Trim की कीमत 44.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम तय की गई है. बाकी वेरिएंट्स की कीमतों का ऐलान आने वाले समय में किया जा सकता है.

दमदार इंजन और शानदार ऑफ-रोडिंग क्षमता
MG Majestor में 2.0 लीटर का Twin-Turbo Diesel इंजन दिया गया है. यही इंजन कंपनी की दूसरी प्रीमियम SUV Gloster के हाई-स्पेक वेरिएंट्स में भी इस्तेमाल किया जाता है. यह इंजन 215 हॉर्सपावर की ताकत और 478.5 Nm का टॉर्क पैदा करता है. SUV में 8-स्पीड Torque Converter Automatic Gearbox दिया गया है, जो स्मूद ड्राइविंग अनुभव देने में मदद करता है. ड्राइवर को अलग-अलग परिस्थितियों के लिए Snow, Rock, Sand, Mud और Normal जैसे कई Driving Modes भी मिलते हैं.
2026 Tata Tiago और Tiago EV के फीचर्स, डिजाइन, इंजन, कलर्स और कीमत, जानिए हर एक चीज़ यहां
प्रीमियम और लग्जरी इंटीरियर
MG Majestor का केबिन काफी प्रीमियम और मॉडर्न बनाया गया है. अंदर ब्लैक थीम के साथ सिल्वर एक्सेंट्स दिए गए हैं, जो इसे लग्जरी फील देते हैं. डैशबोर्ड पर 3-Spoke Steering Wheel दिया गया है. इसके साथ दो बड़े 12.3-इंच डिस्प्ले मिलते हैं. इनमें एक Infotainment System के लिए और दूसरा Instrument Cluster के लिए इस्तेमाल होता है. SUV को 6-सीटर और 7-सीटर लेआउट में पेश किया गया है. इसमें Leatherette Upholstery स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर दी गई है.
फीचर्स की लंबी लिस्ट
MG Majestor का टॉप Savvy वेरिएंट कई हाई-एंड फीचर्स के साथ आता है. इसमें Panoramic Sunroof, 12-Speaker JBL Studio Audio System, Powered Tailgate, 3-Zone Climate Control और 360-Degree Camera जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
इसके अलावा SUV में Dual Wireless Phone Charging की सुविधा भी मिलती है. ड्राइवर सीट को 12-Way Power Adjustment और Memory Function के साथ दिया गया है. वहीं फ्रंट पैसेंजर सीट में 8-Way Power Adjustment मिलता है. फ्रंट सीट्स में Cooling और Massage Function भी मौजूद है, जिससे लंबी यात्रा ज्यादा आरामदायक बन जाती है. SUV में 64-Colour Ambient Lighting भी दी गई है, जो रात के समय केबिन को प्रीमियम लुक देती है.
दमदार डिजाइन
MG Majestor का डिजाइन काफी बॉक्सी और मस्कुलर रखा गया है. SUV के फ्रंट में बड़ी Grille दी गई है, जिसके दोनों तरफ Vertically Stacked LED Headlights मिलती हैं. इसके साथ Eyebrow Style LED DRLs इसे मॉडर्न लुक देते हैं. फ्रंट बंपर में Silver Skid Plate दी गई है, जो SUV के Rugged लुक को और मजबूत बनाती है.
साइड प्रोफाइल में बड़े Wheel Arches और Cladding दी गई है. SUV में 19-इंच Dual-Tone Alloy Wheels और Side Steps भी मिलते हैं, जिससे इसमें चढ़ना-उतरना आसान हो जाता है. पीछे की तरफ Connected LED Tail Lights दी गई हैं, जिनके ऊपर Morris Garages Branding दिखाई देती है. Rear Bumper में Black Cladding और दोनों तरफ Exhaust Tips दिए गए हैं, जो SUV को स्पोर्टी और आक्रामक लुक देते हैं.
साइज और ऑफ-रोडिंग स्पेसिफिकेशन
MG Majestor का आकार काफी बड़ा है, जिससे इसे रोड पर मजबूत रोड प्रेजेंस मिलती है. SUV में 219 mm का Ground Clearance दिया गया है, जिससे खराब रास्तों पर भी आसानी से ड्राइव किया जा सकता है. इसके अलावा इसमें 810 mm की Water Wading Capacity मिलती है, यानी यह पानी भरे रास्तों पर भी बेहतर प्रदर्शन कर सकती है. SUV का Wheelbase 2,950 mm है, जबकि इसकी लंबाई 5,046 mm, चौड़ाई 2,016 mm और ऊंचाई 1,870 mm रखी गई है.
प्रीमियम SUV मार्केट में बढ़ेगी टक्कर
MG Majestor के लॉन्च के साथ भारतीय प्रीमियम SUV बाजार में मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प हो गया है. यह SUV उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाई गई है जो लग्जरी, पावर, ऑफ-रोडिंग और एडवांस टेक्नोलॉजी एक साथ चाहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं