विज्ञापन

Tata Motors ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स! गाड़ियों की बिक्री में दर्ज की 46 प्रतिशत की कमाल की ग्रोथ

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स ने Q1 FY27 में 46 प्रतिशत की शानदार सालाना बढ़त के साथ कुल 1,82,574 कारें और SUVs बेची हैं. इसके साथ ही कंपनी की ईवी बिक्री भी दोगुनी से ज्यादा बढ़ गई है.

Tata Motors ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स! गाड़ियों की बिक्री में दर्ज की 46 प्रतिशत की कमाल की ग्रोथ
जून में तिगुनी रफ्तार से बिके Tata की गाड़ियां
Photo Credit: Unsplash

Tata Motors ने 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) सेल्स में कमाल की ग्रोथ दर्ज की है. इस साल की पहली तिमाही में टाटा मोटर्स ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों को मिलाकर कुल 1,82,574 कारों और SUVs की बिक्री की है, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले पूरे 46 प्रतिशत ज्यादा है. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड की जून 2026 में कंपनी की कुल बिक्री 63,083 यूनिट्स रही है, जो जून 2025 में बेची गई 37,237 यूनिट्स के मुकाबले 69 प्रतिशत की भारी सालाना बढ़त को दर्शाती है. घरेलू बाजार में भी जून के दौरान कंपनी की बिक्री 67 प्रतिशत बढ़कर 62,076 यूनिट्स पर पहुंच गई है.

पहली तिमाही (Q1 FY27) में कंपनी की कुल EV बिक्री (घरेलू + अंतरराष्ट्रीय) 112 प्रतिशत की धमाकेदार बढ़त के साथ 34,467 यूनिट्स पर पहुंच गई है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 16,231 यूनिट्स थी. 

Tata Sierra EV: Pure से Adventure तक कौन-से वेरिएंट की कितनी कीमत, यहां है पूरी प्राइस लिस्ट

Tiago और Punch के नए अवतारों को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

टाटा मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और सीईओ शैलेश चंद्रा ने बताया कि कंपनी कि हाल ही में लॉन्च हुए Tiago और Punch के नए अवतारों की बुकिंग में भारी उछाल देखा गया है. पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक जैसे सभी विकल्पों में इन गाड़ियों को खूब पसंद किया जा रहा है.

इंडस्ट्री से दोगुनी रफ्तार से बढ़ रही है Tata

वाहन (Vahan) पोर्टल के रजिस्ट्रेशन आंकड़ों पर नजर डालें तो टाटा मोटर्स का रिटेल परफॉर्मेंस बेहद शानदार रहा है. पहली तिमाही में टाटा की गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन करीब 40 प्रतिशत की दर से बढ़ा है, जो पूरी ऑटो इंडस्ट्री की औसत ग्रोथ रेट से लगभग दोगुना है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tata Motors Sales
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com