विज्ञापन

दशहरा पर Tata ने खोला पिटारा! 3.35 लाख तक की छूट, Punch से Curvv तक पर ऑफर्स

Tata Motors ने अक्टूबर 2026 के लिए कारों पर बंपर फेस्टिव ऑफर्स जारी किए हैं. इससे ग्राहक नई खरीदने पर 3.35 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं. कई कार पर बंपर कैश छूट भी दी जा रही है.

दशहरा पर Tata ने खोला पिटारा! 3.35 लाख तक की छूट, Punch से Curvv तक पर ऑफर्स
Tata Punch iCNG
TATA

Tata Motors Festive Offers: इस नवरात्रि और दशहरा के पावन अवसर पर यदि आप Tata Motors की कोई नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए काफी पैसे बचाने का एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है. Tata Motors ने इस त्योहारी सीजन में अपने पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक (EV) वाहनों की पूरी रेंज पर बंपर फेस्टिव डिस्काउंट्स और ऑफर्स की घोषणा कर दी है. इन स्कीम्स के साथ ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, लॉयल्टी रिवॉर्ड्स, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज इंसेंटिव्स दिए जा रहे हैं. कंपनी ने सबसे बड़ी छूट अपने इलेक्ट्रिक वाहनों पर दी है. हालांकि, सेलेक्टेड पेट्रोल-डीजल मॉडल्स पर भी आप भारी बचत कर सकते हैं.

Tata Tiago, Tigor और Altroz पर छूट

टाटा की सबसे किफायती हैचबैक Tiago के पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स पर इस महीने 35 हजार रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. इस ऑफर में 15 हजार रुपये की नकद छूट, 5 हजार रुपये का OEM सपोर्ट और 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस या 15 हजार रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है.

वहीं, कॉम्पैक्ट सेडान Tigor को खरीदने पर ग्राहकों को 30 हजार रुपये तक के टोटल फायदे दिए जा रहे हैं. इसमें 15 हजार रुपये की कैश छूट के साथ एक्सचेंज या स्क्रैपेज सपोर्ट शामिल है. इसके अलावा, प्रीमियम हैचबैक Altroz के CNG वेरिएंट्स पर सीधे 55 हजार रुपये तक की बंपर बचत मिल रही है, जबकि इसके पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स पर 35 हजार रुपये तक के फायदे उपलब्ध हैं.

Tata Punch Range: केवल इलेक्ट्रिक मॉडल पर ऑफर्स

देश की पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Tata Punch के पेट्रोल/डीजल (ICE) मॉडल पर इस त्योहारी सीजन में कोई भी डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है. हालांकि, इसके इलेक्ट्रिक अवतार Punch EV पर भारी बचत मिल रही है. Long Range वेरिएंट्स पर ग्राहकों को 1.45 लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं. जबकि मिडियम रेंज वेरिएंट्स पर टोटल 1.25 लाख रुपये तक की बचत उपलब्ध है. Smart वेरिएंट्स पर कंपनी 95 हजार रुपये तक के फेस्टिव बेनिफिट्स दे रही है.

Tata Nexon (ICE और EV) पर भारी बचत

टाटा की पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Nexon के अलग-अलग मॉडल्स पर वेरिएंट के अनुसार बड़े ऑफर्स मिल रहे हैं. इसके सेलेक्टेड पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा 75 हजार रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. इसके CNG वेरिएंट्स पर 60 हजार रुपये तक की छूट है, जबकि सेलेक्टेड पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स पर 55 हजार रुपये और डीजल वेरिएंट्स पर 20 हजार रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं.

Nexon EV यानी इलेक्ट्रिक मॉडल पर 45 हजार रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. इस ऑफर में 10 हजार रुपये का ग्रीन बोनस, 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस या 35 हजार रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है.

Tata Curvv Range: सबसे बड़ी 3.35 लाख रुपये तक की छूट

टाटा मोटर्स ने हाल ही में लॉन्च हुई अपनी स्टाइलिश कूपे-SUV Curvv के पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक दोनों वेरिएंट्स पर बंपर ऑफर्स की घोषणा की है. Curvv पेट्रोल/डीजल (ICE) के नॉन-एक्स (Non-X) वेरिएंट्स पर कुल 1.25 लाख रुपये तक की भारी बचत मिल रही है. इसमें 30 हजार रुपये की कैश छूट, 50 हजार रुपये का लॉयल्टी रिवॉर्ड, 40 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस या 45 हजार रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है. इसके अलावा, इसके Curvv X वेरिएंट्स पर 20 हजार रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट दिया जा रहा है.

Curvv EV यानी इलेक्ट्रिक कूपे-SUV पर कंपनी के पूरे पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो में सबसे भारी फेस्टिव डिस्काउंट मिल रहा है. इसके नॉन-एक्स (Non-X) वेरिएंट्स पर सीधे 3.35 लाख रुपये तक के बंपर फायदे दिए जा रहे हैं. इसके अलावा, Curvv EV Creative वेरिएंट पर 2.85 लाख रुपये तक की छूट है, जबकि इसके X वेरिएंट्स पर 65 हजार रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं.

Tata Harrier, Safari और Sierra

टाटा की फ्लैगशिप SUV Harrier और Safari के पेट्रोल/डीजल (ICE) मॉडल्स पर इस त्योहारी सीजन में 45 हजार रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. जिसमें 10 हजार रुपये की नकद छूट के साथ 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस या 35 हजार रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है. इसके साथ ही, हाल ही में पेश की गई Tata Sierra के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स पर भी 30 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है.

इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए कंपनी Harrier EV के Fearless और Empowered वेरिएंट्स पर 2.75 लाख रुपये तक की बंपर छूट दे रही है. इस पैकेज में 1 लाख रुपये का OEM सपोर्ट, 50 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस या 75 हजार रुपये का स्क्रैपेज बोनस, और 50 हजार रुपये का अतिरिक्त लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है. आपको बता दें कि कंपनी की हाल ही में लॉन्च हुई नई सेडान Tata Aeris और Tata Punch ICE (पेट्रोल/डीजल) रेंज पर इस महीने कोई भी फेस्टिव डिस्काउंट या ऑफर लिस्ट नहीं किया गया है.

नोट: यहां बताए गए सभी ऑफर्स और डिस्काउंट्स कंपनी की स्कीम डिटेल्स पर आधारित हैं. ये ऑफर्स अलग-अलग शहरों, डीलरशिप्स, वेरिएंट्स और स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर बदल सकते हैं. इस वजह से सटीक और फाइनल ऑफर्स की जानकारी के लिए अपने नजदीकी अधिकृत टाटा मोटर्स शोरूम से संपर्क जरूर कर लें.

यह भी पढ़ें | 33 किमी तक का माइलेज, सनरूफ, 6 एयरबैग्स, 6.26 लाख से कीमत शुरू, सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कारें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Car, Tata Punch, Tata Car Discount, Nexon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com