विज्ञापन

सितंबर में कार खरीदने पर ऑफर्स की झड़ी! 1.8 लाख तक की छूट, 7-सीटर पर भी भारी डिस्काउंट

Renault India ने नई Duster पर 1.8 लाख तक के डिस्काउंट की घोषणा की है. पुरानी डस्टर एक्सचेंज करने पर 1 लाख का लॉयल्टी बोनस और 30,000 का कैश डिस्काउंट मिल रहा है.

सितंबर में कार खरीदने पर ऑफर्स की झड़ी! 1.8 लाख तक की छूट, 7-सीटर पर भी भारी डिस्काउंट

अगर आप 7 सीटर कार खरीदना चाहे रहे हैं तो आपके लिए बहुत बढ़िया समय है. Renault India ने सितंबर 2026 में अपनी नई Duster पर 1.8 लाख रुपये तक के बंपर फायदों की घोषणा की है.कंपनी ने नई जनरेशन की Duster को इसी साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था. अब इसको खरीदने का सही समय है क्योंकि इस SUV पर इतने बड़े फायदे दिए जा रहे हैं.

1.8 लाख तक के बेनिफिट्स

सितंबर 2026 के लिए, Duster के कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स पर 1.8 लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं. इसमें 30,000 रुपये तक का सीधा कैश डिस्काउंट और साथ ही 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है.

कंपनी के अनुसार, Renault के जो मौजूदा ग्राहक नई Duster पर अपग्रेड कर रहे हैं, उन्हें 10,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट मिल सकता है. इससे जो ग्राहक अपनी पुरानी जनरेशन की Duster को छोड़कर नई Duster पर अपग्रेड कर रहे हैं, वे 1 लाख रुपये तक के लॉयल्टी बेनिफिट का बेनिफिट उठा सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

यानी 1.8 लाख रुपये का ये फायदा हर ग्राहक के लिए मिलने वाला सीधा कैश डिस्काउंट नहीं है. अधिकतम डिस्काउंट की ये राशि अलग-अलग योजनाओं के लिए आपकी एलिजिबिलिटी पर निर्भर करती है. आपको बता दें नई Duster की कीमत 10.49 लाख रुपये से 18.49 लाख रुपये के बीच है.

Duster की सेल्स अप्रैल के बाद गिरी

नई Renault Duster ने मार्च 2026 में अपनी बिक्री दर्ज कराना शुरू किया था. तब इसकी 1,402 यूनिट्स बिकी थीं. अप्रैल में इसकी बिक्री बढ़कर 2,359 यूनिट्स तक पहुंच गई, जो अब तक का इसका सबसे बड़ा महीने का आंकड़ा है. हालांकि, इसके बाद से लगातार तीन महीनों तक इसकी बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है.

मई में इसकी बिक्री घटकर 1,267 यूनिट्स और जून में 1,011 यूनिट्स रह गई. जुलाई 2026 में Duster की बिक्री और गिरकर केवल 512 यूनिट्स पर आ गई. ये अप्रैल की सबसे ज्यादा बिक्री के मुकाबले लगभग 78% की भारी गिरावट है. मार्च से जुलाई 2026 के बीच, Duster की कुल मिलाकर 6,551 यूनिट्स बिकी हैं, जो प्रति माह औसतन करीब 1,310 यूनिट्स बैठती है.

ये आंकड़े Duster को इस सेगमेंट की अन्य स्थापित मिड-साइज SUVs के मुकाबले काफी पीछे खड़ा कर देते हैं. जनवरी-जुलाई 2026 के दौरान, जहां हुंडई क्रेटा ने हर महीने औसतन 15,640 यूनिट्स की बिक्री की. वहीं मारुति विक्टोरिस ने औसतन 12,178 यूनिट्स और किया सेल्टोस ने औसतन 10,764 यूनिट्स की मासिक बिक्री दर्ज की है.

Renault की गाड़ियों पर फेस्टिव सीजन ऑफर

Renault इस महीने अपने पोर्टफोलियो की अन्य गाड़ियों पर भी फायदे दे रही है. Kiger पर 85,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, जबकि Triber 50,000 रुपये और Kwid पर 40,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं.

नोट: ये ऑफर्स गाड़ी के वेरिएंट, स्थान और स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं. इस वजह से ग्राहकों को सटीक फायदों की जानकारी के लिए अपने स्थानीय Renault डीलर से संपर्क करना होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Renault Cars, Renault Duster, KWID, Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com