विज्ञापन

10 लाख से कम में आई जबरदस्त कार, चुटकी बजाते ही पकड़ेगी तूफानी रफ्तार, चलते-फिरते करेगी मसाज

Skoda ने भारत में अपडेटेड Slavia को लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है. इस सेगमेंट में पहली बार रियर-सीट मसाज, 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, Google Gemini AI और 5-स्टार सेफ्टी मिलेगी.

10 लाख से कम में आई जबरदस्त कार, चुटकी बजाते ही पकड़ेगी तूफानी रफ्तार, चलते-फिरते करेगी मसाज
Skoda Slavia

भारत में प्रीमियम सेडान रेंज में नई कार लॉन्च हो गई है. Skoda Auto India ने अपनी पॉपुलर प्रीमियम सेडान Slavia के अपडेटेड वर्जन को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. नई Skoda Slavia की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है. कंपनी ने इस सेडान में न केवल बाहरी स्टाइलिंग में बदलाव किए हैं, बल्कि केबिन के भीतर कई नए और सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स भी जोड़े हैं. इसके अलावा, सबसे बड़ा बदलाव 1.0-लीटर TSI इंजन के साथ एक नया 8-स्पीड टॉर्क-कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स देकर किया गया है. कंपनी के अनुसार, इस नई सेडान की डिलीवरी अगले हफ्ते से शुरू कर दी जाएगी. नई Slavia को बाजार में छह अलग-अलग वेरिएंट्स Classic, Classic+, Signature, Sportline, Prestige और Monte Carlo में पेश किया गया है.

Skoda Slavia के एक्सटीरियर में क्या बदला?

गाड़ी के आउटर डिजाइन की बात करें तो इसका ओवरऑल सिल्हूट पुराना ही है, लेकिन Skoda ने इसे थोड़ा फ्रेश लुक देने के लिए कई बारीक बदलाव किए हैं. इसमें नए डिजाइन वाले एलईडी हेडलैंप्स और टेललैंप्स दिए गए हैं. पिछले हिस्से में अब सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स भी मिलते हैं. कार की सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल को एक हॉरिजॉन्टल क्रोम स्ट्रिप से अपडेट किया गया है, जबकि इसके आगे और पीछे के बंपर सेक्शन को भी रीवाइज किया गया है.

कार में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. यह 8 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगी. जिसमें दो नए शेड्स Arctic Silver और Cappuccino Beige शामिल हैं.  आपको बता दें कि कैपुचीनो बेज कलर की डिलीवरी दिसंबर 2026 से शुरू होगी. हमेशा की तरह, मोंटे कार्लो वेरिएंट को अधिक स्पोर्टी लुक दिया गया है, जिसमें ब्लैक एक्सटीरियर एलिमेंट्स, रेड डिटेलिंग और एक्सक्लूसिव मोंटे कार्लो बैजिंग शामिल है.

Skoda Slavia की कीमत

Latest and Breaking News on NDTV

केबिन में पहली बार मिलेगा रियर-सीट मसाज फंक्शन

गाड़ी के भीतर किए गए बदलाव सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. स्कोडा ने इसमें ऐसे फीचर्स दिए हैं जो आमतौर पर सिर्फ महंगी लग्जरी कारों में देखने को मिलते हैं. इस सेडान का सबसे बड़ा अपग्रेड इसका रियर-सीट मसाज फंक्शन है. स्कोडा का दावा है कि इस सेगमेंट में पहली बार किसी कार की पिछली सीट पर मसाज की सुविधा दी गई है. इसके अलावा, हायर वेरिएंट्स में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भी दी गई हैं.

शहर के भारी ट्रैफिक और तंग जगहों पर आसानी से पार्क करने के लिए इसमें 360-डिग्री कैमरा, पार्क पायलट और आगे-पीछे दोनों तरफ पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं. इसमें 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच का नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. सबसे खास बात है कि इसमें गूगल के ऑटोमोटिव एआई एजेंट और Gemini इंटीग्रेशन पर आधारित AI वॉइस असिस्टेंट दिया गया है, जिससे आप बोलकर कॉल करने, म्यूजिक प्ले करने और एसी क्लाइमेट को कंट्रोल करने जैसे काम कर सकते हैं.

TSI इंजन, लेकिन नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

इंजन ऑप्शन्स की बात करें तो कंपनी ने कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है. यह पहले की तरह 1.0-लीटर और 1.5-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध रहेगी. 1.0-लीटर TSI इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है, लेकिन अब इसके पुराने 6-स्पीड ऑटोमैटिक की जगह एक नया 8-स्पीड टॉर्क-कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो इस सेगमेंट में पहली बार पेश किया गया है. 1.5-लीटर TSI इंजन अधिक पावरफुल इंजन पहले की तरह ही 7-स्पीड डीएसजी (DSG) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जारी रहेगा. इसके साथ ही 1.5-लीटर वाले वेरिएंट्स में बेहतर ब्रेकिंग के लिए रियर डिस्क ब्रेक्स भी दिए गए हैं.

5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और Super Care पैकेज

सुरक्षा के मामले में Skoda Slavia ने कोई समझौता नहीं किया है. ये सेडान एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट दोनों की सुरक्षा के लिए अपनी 5-स्टार ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग को बरकरार रखती है. इस कार के सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स सहित 25 से अधिक एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं, जबकि टॉप वेरिएंट्स में 40 से अधिक सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. Skoda Slavia  के साथ अपना 'Super Care' पैकेज भी दे रही है. इसमें 4 साल या 1,00,000 किलोमीटर की वारंटी, 4 साल का रोडसाइड असिस्टेंस और 4 लेबर-फ्री सर्विसेज शामिल हैं. ग्राहक चाहें तो इस वारंटी को 2 साल और आगे बढ़ा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Pulsar पर धमाकेदार ऑफर! दशहरा से पहले भरभरा कर गिरे दाम, फ्री मिल रही 5 सर्विसिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skoda Slavia, Skoda Slavia 2026 Launch, Skoda, Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com