विज्ञापन

भारत में गाड़ियों की रिकॉर्ड सेल दर्ज़, एक साल में 46.43 लाख पैसेंजर और 2.17 करोड़ दोपहिया वाहनों की बिक्री

सोसाइटी ऑफ़ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफक्चरर्स (SIAM) की मंगलवार को जारी ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय साल 2025-26 के दौरान देश में सभी तरह की पैसेंजर गाड़ियों, दोपहिया, तिपहिया और कमर्शियल गाड़ियों की रिकॉर्ड सेल दर्ज़ की गयी है.

भारत में गाड़ियों की रिकॉर्ड सेल दर्ज़, एक साल में 46.43 लाख पैसेंजर और 2.17 करोड़ दोपहिया वाहनों की बिक्री
Automobile sales India 2026 -भारत में पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री तेज़ी से बढ़ती जा रही है

भारत में पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री तेज़ी से बढ़ती जा रही है. सोसाइटी ऑफ़ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफक्चरर्स (SIAM) की मंगलवार को जारी ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय साल 2025-26 के दौरान देश में सभी तरह की पैसेंजर गाड़ियों, दोपहिया, तिपहिया और कमर्शियल गाड़ियों की रिकॉर्ड सेल दर्ज़ की गयी है.

Latest and Breaking News on NDTV

आंकड़े जारी करते हुए ऑटो इंडस्ट्री की सबसे बड़ी संस्था SIAM ने कहा:

यात्री वाहन (Passenger Vehicle) सेगमेंट में वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 13.16 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई, जो अब तक की सबसे अधिक है. पिछले साल के मुकाबले इस साल FY 2025-26 की चौथी तिमाही में 13.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज़ की गयी है. जबकि इस सेगमेंट ने वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 46.43 लाख यूनिट्स के साथ अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की. ये पिछले साल की तुलना में 7.9 प्रतिशत अधिक है!

ये भी पढ़ें - Mahindra Thar खरीदना हुआ महंगा! फिर बढ़ी SUV की कीमत, जान लीजिए हर वेरिएंट की नई कीमत

SIAM के अध्यक्ष शैलेश चंद्र के मुताबिक

"वित्त वर्ष 2025-26 की शुरुआत धीमी रही थी, लेकिन भारतीय ऑटो उद्योग ने साल का समापन शानदार तरीके से किया है. यात्री वाहन, वाणिज्यिक वाहन, तिपहिया वाहन और दोपहिया वाहन सहित सभी श्रेणियों ने सात वर्षों में पहली बार किसी भी वित्तीय वर्ष में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है. इस वृद्धि में जीएसटी 2.0 सुधारों और पिछले एक साल में कई बार रेपो रेट में कटौती से उत्पन्न सकारात्मक माहौल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.”

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Car Sale, Car Sale 2026, Record Sale
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com