भारतीय कार बाजार में Ertiga और इसके प्रीमियम वर्जन XL6 के दम पर Maruti Suzuki ने फैमिली कार सेगमेंट में अपना एकतरफा दबदबा कायम रखा है. अब कंपनी कम बजट वाले ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए अपने यूटिलिटी व्हीकल पोर्टफोलियो को और भी बजट-फ्रेंडली बनाने की तैयारी कर रही है. Maruti एक नई सब-4-मीटर कॉम्पैक्ट MPV पर काम कर रही है, जिसे खास तौर पर 'YVF' कोडनेम दिया गया है. ये नई गाड़ी जापान में बिकने वाली Suzuki Solio से काफी हद तक इंस्पायर्ड होगी. Ertiga से नीचे के सेगमेंट में आने वाली ये कार सीधे तौर पर बजट फैमिली बायर्स को टारगेट करेगी. आइए, हम आपको इस पैसा वसूल फैमिली कार के बारे में वो सब कुछ बताते हैं.
Maruti YVF: बॉक्सी डिजाइन और पावर्ड स्लाइडिंग डोर्स
ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली Suzuki Solio का लुक Wagon R की तरह ही काफी बॉक्सी और टॉल-बॉय स्टाइल वाला है, जिसे Suzuki के हल्के लेकिन मजबूत Heartect प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है. साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 3,810 mm, चौड़ाई 1,645 mm, ऊंचाई 1,745 mm और व्हीलबेस 2,480 mm का है. उम्मीद है कि भारत में आने वाले मॉडल का साइज भी यही रहेगा, ताकि कम जगह के बावजूद केबिन के अंदर शानदार हेडरूम और लेगरूम मिल सके.
इसके फ्रंट में चौड़ी क्रोम ग्रिल और चौकोर LED हेडलैंप्स देखने को मिल सकते हैं, जबकि पीछे की तरफ एकदम सीधा टेलगेट और L-शेप के वर्टिकल टेललैंप्स दिए जाएंगे. जापानी मॉडल से लिया जाने वाला सबसे खास फीचर इसके रियर पावर्ड स्लाइडिंग डोर्स हो सकते हैं. ये सेगमेंट-फर्स्ट फीचर न केवल गाड़ी को एक प्रीमियम लुक देगा, बल्कि शहर की तंग पार्किंग में कार के अंदर बैठना और बाहर निकलना भी बेहद आसान बना देगा.

यह भी पढ़ें | माइलेज 27 किमी और कीमत 5.80 लाख से शुरू, सनरूफ, 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स, मिडिल क्लास के लिए बेस्ट SUV
Maruti YVF: हाई-टेक केबिन और सेफ्टी फीचर्स
कार के अंदर एक बेहद प्रैक्टिकल और ओपन 5-सीटर केबिन मिलने की उम्मीद है, जिसमें डैशबोर्ड के बीचों-बीच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सामान रखने के लिए कई स्मार्ट स्टोरेज स्पेस दिए जाएंगे. फीचर्स की बात करें तो इसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto के साथ 9-इंच का SmartPlay Pro+ टच इंफोटेनमेंट सिस्टम, छत पर लगे रियर AC वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे. सेफ्टी के मामले में भी Maruti इस फैमिली कार में कोई कमी नहीं छोड़ेगी. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग कैमरा जैसे सभी जरूरी सेफ्टी फीचर्स मिलने की पूरी उम्मीद है.
Maruti YVF: हाइब्रिड इंजन, लॉन्च टाइमलाइन और कीमत
इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो इस नई सोलियो-बेस्ड MPV में मौजूदा स्विफ्ट (Swift) और डिजायर (Dzire) वाला ही 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 81 bhp की पावर और 109 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. सबसे खास बात ये है कि ये कार अपने सेगमेंट में हाइब्रिड पावरट्रेन ऑफर करने वाली पहली गाड़ी बन सकती है. आपको बता दें कि इसके ग्लोबल मॉडल में 1.2-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन के साथ CVT गियरबॉक्स मिलता है, जो करीब 22 km/l का शानदार माइलेज देता है. इसके अलावा, Maruti की बाकी कारों की तरह इसमें किफायती CNG वेरिएंट मिलने की भी पूरी उम्मीद है.
कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्च की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि ये कार साल 2028-2029 के आसपास भारतीय बाजार में दस्तक देगी. इसको भारत में टेस्ट ड्राइव के दौरान स्पॉट किया गया है. भारत को इस गाड़ी के लिए एक ग्लोबल एक्सपोर्ट हब भी बनाया जाएगा. लॉन्च होने के बाद मुंबई में इसकी ऑन-रोड कीमत 6.5 लाख रुपये से 12 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है. इसका सीधा मुकाबला Renault Triber और Nissan Gravite जैसी गाड़ियों से होगा.
यह भी पढ़ें | आ गई 'धुरंधर' SUV, एक बार में चलेगी 1200KM, कीमत करीब 16 लाख रुपये से शुरू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं