विज्ञापन

30 हजार तक महंगी हो गईं Maruti Suzuki की कारें, Alto से लेकर Baleno तक पर असर, देखें पूरी लिस्ट

Maruti Suzuki ने अगस्त 2026 में Arena और Nexa कारों की कीमत बढ़ा दी है. Baleno सबसे ज्यादा 30,000 रुपये महंगी हुई, जबकि eVitara की कीमत 20,000 रुपये बढ़ी.

30 हजार तक महंगी हो गईं Maruti Suzuki की कारें, Alto से लेकर Baleno तक पर असर, देखें पूरी लिस्ट

जून में कीमत बढ़ाने के बाद Maruti Suzuki ने अगस्त 2026 में एक बार फिर अपनी Arena और Nexa कारों की कीमतें बढ़ा दी हैं. इस बार भी कीमत बढ़ने की मुख्य वजह इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी मानी जा रही है. इसका असर Maruti Suzuki की नई गाड़ी खरीदने वालों पर पड़ेगा. कंपनी की सस्ती कार Alto K10, S-Presso से लेकर Brezza तक में कीमत बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है. 

Maruti Arena की कारों की कीमत बढ़ी

Rushlane की रिपोर्ट के अनुसार,  Maruti Arena की कारों पर हुई कीमत बढ़ोतरी Nexa मॉडल्स के मुकाबले कम है. Alto K10, S-Presso, Celerio और WagonR जैसी एंट्री-लेवल कारों की कीमत में अधिकतम 2,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. Maruti Suzuki Carry मिनी ट्रक की कीमत भी 2,500 रुपये तक बढ़ी है.

वहीं Swift अब अधिकतम 5,000 रुपये महंगी हो गई है. Dzire और Tour S की कीमत में 5,000 से 7,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है.
Maruti Suzuki की छोटी कारों की मांग मजबूत बनी हुई है. कंपनी अगले कुछ वर्षों में सालाना 30 लाख यूनिट बिक्री के टारगेट को हासिल करना चाहती है और छोटी कारों को इसके प्रमुख ग्रोथ ड्राइवर में शामिल किया गया है. ऐसे में इन कारों की कीमत को ग्राहकों की पहुंच में रखना कंपनी के लिए महत्वपूर्ण है.

Latest and Breaking News on NDTV

Ertiga और Brezza भी हुईं महंगी

Maruti Suzuki की सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV Ertiga की कीमत में 5,000 से 7,500 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. वहीं Brezza की कीमत में अधिकतम 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. कंपनी ने हाल ही में Brezza का फेसलिफ्ट मॉडल 7.40 लाख रुपये से 13.71 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च किया था. Maruti Eeco की कीमत भी अब 5,000 रुपये तक बढ़ गई है. Arena मॉडल्स में सबसे ज्यादा कीमत बढ़ोतरी Victoris SUV पर हुई है. इसके अलग-अलग वैरिएंट के हिसाब से कीमत में अधिकतम 10,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

Victoris फिलहाल 4.2 मीटर से 4.5 मीटर वाले SUV सेगमेंट में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. ये Grand Vitara पर आधारित मॉडल है और Arena आउटलेट के जरिए बेची जाती है, जिससे इसे देशभर में ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच मिलती है.

Nexa कारों में Baleno सबसे ज्यादा महंगी

Nexa मॉडल्स में Baleno की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. इसकी कीमत अब अधिकतम 30,000 रुपये बढ़ गई है. Maruti Suzuki Baleno के फेसलिफ्ट मॉडल पर भी काम कर रही है, जिसे 5 सितंबर 2026 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. इसके अलावा लोकप्रिय Fronx की कीमत में अधिकतम 7,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. Fronx ने विदेशी बाजारों में भी अच्छी पकड़ बनाई है. 2026 की दूसरी तिमाही में ये भारत से सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट की जाने वाली कार रही और कुल एक्सपोर्ट में इसकी हिस्सेदारी करीब 11 प्रतिशत रही.

Grand Vitara और XL6 की कीमत भी बढ़ी

Nexa लाइनअप में Grand Vitara की कीमत में अधिकतम 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. यह Nexa कारों में सबसे कम कीमत बढ़ोतरी है.
वहीं XL6 की कीमत में 5,000 से 7,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है.

Jimny अब अधिकतम 15,000 रुपये महंगी हो गई है. इसके अलावा Maruti की इलेक्ट्रिक SUV eVitara की कीमत में अधिकतम 20,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. यह Nexa मॉडल्स में दूसरी सबसे बड़ी कीमत बढ़ोतरी है. Maruti Invicto की कीमत में भी अधिकतम 10,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

ये भी पढ़ें- Mahindra Scorpio Lifestyler के ये तीन बड़े फीचर्स पड़ सकते हैं Toyota Hilux पर भारी, लेने से पहले समझ लें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maruti Suzuki, Maruti Suzuki  Baleno, Maruti Suzuki Car Sales, Maruti Suzuki Sales, Maruti Suzuki Swift
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com