विज्ञापन

Mahindra Scorpio Lifestyler के ये तीन बड़े फीचर्स पड़ सकते हैं Toyota Hilux पर भारी, लेने से पहले समझ लें

Mahindra Scorpio Lifestyler और नई Toyota Hilux में बड़ा मुकाबला होगा. जानिए दोनों के बीच 3 सबसे बड़े अंतर और क्या लोगों के दिलों पर राज कर पाएगी Mahindra Scorpio Lifestyler.

Mahindra Scorpio Lifestyler के ये तीन बड़े फीचर्स पड़ सकते हैं Toyota Hilux पर भारी, लेने से पहले समझ लें

Mahindra Scorpio Lifestyler vs Toyota Hilux: Mahindra Scorpio Lifestyler को कंपनी ने पेश कर दिया है. हालांकि, इसकी लॉन्च टाइमलाइन अप्रैल-2027 रखी गई है. भारत में कंपनी का मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है. लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक सेगमेंट में Mahindra Scorpio Lifestyler का मुकाबला Toyota Hilux से होगा.  दोनों पिकअप बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं, लेकिन Mahindra की आने वाली पिकअप में कुछ ऐसे फीचर्स मिलते हैं जो नई Hilux में नहीं दिए गए हैं. आइए आपको बिना किसी देरी के दोनों के बीच तीन बड़े अंतर बताते हैं. 

रियर डिस्क ब्रेक

Mahindra Scorpio Lifestyler में रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जबकि नई Toyota Hilux में अभी भी रियर ड्रम ब्रेक मिलते हैं. रियर डिस्क ब्रेक Scorpio Lifestyler को ज्यादा मॉडर्न ब्रेकिंग सेटअप देते हैं. बार-बार ब्रेक लगाने की स्थिति में ये गर्मी को बेहतर तरीके से बाहर निकालने में भी मदद कर सकते हैं. दोनों लाइफस्टाइल पिकअप के हार्डवेयर में यह एक बड़ा अंतर है.

Latest and Breaking News on NDTV

ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

Mahindra Scorpio Lifestyler में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है. नई Toyota Hilux में यह सुविधा नहीं दी गई है. Mahindra के टीजर और डिजाइन स्केच में Scorpio Lifestyler के ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सेटअप की झलक दिखाई गई है. इससे पता चलता है कि Mahindra अपनी पिकअप के केबिन को ज्यादा फीचर-रिच बनाने पर जोर दे रही है. रोजाना इस्तेमाल के दौरान केबिन की सुविधा के मामले में ये फीचर Scorpio Lifestyler को Hilux पर बढ़त देता है.

Toyota Hilux

Toyota Hilux

18-इंच अलॉय व्हील

Mahindra Scorpio Lifestyler में 18-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं, जबकि नई Toyota Hilux में 17-इंच व्हील मिलते हैं. बड़े व्हील Scorpio Lifestyler के मजबूत और मस्कुलर डिजाइन को और बेहतर बनाते हैं और इसे सड़क पर ज्यादा दमदार लुक देते हैं. वहीं Hilux में 17-इंच व्हील का इस्तेमाल जारी रखा गया है.

Mahindra Scorpio Lifestyler vs Toyota Hilux

दोनों पिकअप लाइफस्टाइल ट्रक के फॉर्मूले को अलग तरीके से अपनाती हैं. Toyota Hilux अपनी मजबूती और ऑफ-रोड क्षमता की पुरानी पहचान पर ज्यादा भरोसा करती है, जबकि Mahindra एक नए मॉडल के साथ डिजाइन और फीचर्स पर ज्यादा जोर दे रही है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भारत में कस्टरमर्स को नई Mahindra Scorpio Lifestyler कितना लुभा पाती है.

ये भी पढ़ें- भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारें, हर सेगमेंट में बेस्ट ऑप्शन, कीमत 3.70 लाख से शुरू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahindra Scorpio Lifestyler, Mahindra Scorpio Lifestyler Features, Toyota Hilux 2026, Toyota Hilux Debut, Mahindra & Mahindra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com