विज्ञापन

"हर विधायक को कार", CM विजय के ऐलान के बाद, सचिवालय के बाहर Mahindra की इन गाड़ियां की कतार

तमिलनाडु सचिवालय के बाहर Mahindra Scorpio Classic, Scorpio-N और XUV 7XO की कई SUVs दिखीं. इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

"हर विधायक को कार", CM विजय के ऐलान के बाद, सचिवालय के बाहर Mahindra की इन गाड़ियां की कतार

तमिलनाडु सचिवालय के बाहर Mahindra की बड़ी संख्या में SUVs खड़ी दिखाई देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की ओर से विधायकों को गाड़ियां उपलब्ध कराने की घोषणा के बाद इन गाड़ियों को यहां लाया गया था.  वीडियो में Mahindra Scorpio Classic, Scorpio-N और XUV 7XO की कई गाड़ियां एक साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं.  हालांकि, उपलब्ध रिपोर्ट में इन सभी गाड़ियों की फाइनल डिप्लॉयमेंट और किस विधायक को कौन-सी गाड़ी मिलेगी, इसकी पूरी जानकारी नहीं दी गई है.

सचिवालय के बाहर SUVs का काफिला

वीडियो में सचिवालय परिसर के बाहर Mahindra की कई SUVs लाइन में खड़ी दिखाई देती हैं. बताया जा रहा है कि इन्हें डिप्लायमेंट से पहले टेस्टिंग के लिए रखा गया है. सरकारी विभागों और प्रशासनिक इस्तेमाल में Mahindra की SUVs लंबे समय से दिखाई देती रही हैं. मजबूत बनावट, देशभर में सर्विस नेटवर्क और दोबारा बेचने पर अच्छी कीमत जैसे कारणों से ये गाड़ियां सरकारी और फ्लीट इस्तेमाल में लोकप्रिय रही हैं.

Mahindra Scorpio Classic में क्या खास?

वीडियो में दिखाई देने वाली गाड़ियों में Mahindra Scorpio Classic भी शामिल है. ये देश की सबसे लंबे समय से चली आ रही SUV नेमप्लेट में से एक है.


Scorpio Classic में 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन मिलता है, जो 132 HP की पावर और 300 Nm का टॉर्क देता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. इसकी कीमत करीब 13.37 लाख रुपये से शुरू होती है और वैरिएंट के हिसाब से 18 लाख तक जाती है. इसमें बॉडी-ऑन-फ्रेम बनावट दी गई है, जो इसे खराब सड़कों और अलग-अलग तरह की परिस्थितियों में इस्तेमाल के लिए मजबूत बनाती है.

Scorpio-N भी काफिले का हिस्सा

वीडियो में Mahindra Scorpio-N भी दिखाई देती है. ये Scorpio Classic के मुकाबले ज्यादा आधुनिक और प्रीमियम SUV है. Scorpio-N पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ उपलब्ध है. इसका पावर आउटपुट 203 HP तक जाता है और इसमें मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है. इसकी कीमत करीब 13.69 लाख से शुरू होकर 26 लाख तक जाती है. Scorpio-N में ज्यादा मॉडर्न केबिन, बेहतर राइड क्वालिटी और कई सेफ्टी फीचर मिलते हैं. यही वजह है कि ये सरकारी इस्तेमाल के साथ प्राइवेट कस्टमर्स के बीच भी लोकप्रिय SUV बनी हुई है.

Latest and Breaking News on NDTV

XUV 7XO भी दिखी

इस काफिले में Mahindra XUV 7XO भी नजर आई. ये कंपनी की तीन रो वाली SUV है, जिसमें आराम, तकनीक और परिवार के इस्तेमाल पर ज्यादा ध्यान दिया गया है. XUV 7XO में टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं. वैरिएंट के हिसाब से इसकी कीमत करीब 14 लाख से 25 लाख तक बताई गई है. इसमें ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, मल्टीपल डिजिटल डिस्प्ले और कनेक्टेड-कार फीचर मिलते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

विधायकों के लिए गाड़ियों का इस्तेमाल

मुख्यमंत्री C Joseph Vijay की घोषणा के बाद विधायकों के लिए गाड़ियों की उपलब्धता का यह कदम प्रशासनिक और विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े कामों में मदद के उद्देश्य से बताया जा रहा है. हालांकि, सामने आए वीडियो से ये साफ नहीं होता कि सचिवालय के बाहर दिखाई दे रही सभी SUVs विधायकों के लिए ही हैं या इनमें से कुछ गाड़ियां दूसरे सरकारी इस्तेमाल के लिए भी रखी गई हैं.

ये भी पढ़ें- Tata का तगड़ा झटका! साल में तीसरी बार बढ़ने जा रही कीमत, इतनी महंगी हो जाएंगी कारें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahindra, Mahindra Scorpio, Mahindra XUV 7XO, C Joseph Vijay, C Joseph Vijay Mla Gift Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com