विज्ञापन

पैनोरोमिक सनरूफ और 540° कैमरा.. आ गई नई Mahindra Scorpio N, दिखेंगे ये बदलाव, जानें कीमत

Mahindra Scorpio N फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो गई है. नई SUV में पैनोरमिक सनरूफ, 540° कैमरा, बड़ा टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. जानिए कीमत और दूसरी जानकारी.

पैनोरोमिक सनरूफ और 540° कैमरा.. आ गई नई Mahindra Scorpio N, दिखेंगे ये बदलाव, जानें कीमत

Mahindra & Mahindra ने भारत में अपडेटेड 2026 Scorpio N लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.69 लाख रुपये रखी है. नए मॉडल में लॉन्च के बाद पहली बार बड़े फीचर अपडेट दिए गए हैं. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 540 डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं. हालांकि, इसके पेट्रोल और डीजल इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नई Scorpio N की कीमत 13.69 लाख रुपये से शुरू होकर 25.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

पैनोरोमिक सनरूफ और 540° कैमरा बड़ा अपग्रेड

नई Scorpio N का सबसे बड़ा अपडेट पैनोरोमिक सनरूफ है, जिसे टॉप Z8L वैरिएंट में दिया गया है. इसके अलावा इसी वैरिएंट में 540 डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा भी मिलता है, जिसमें ट्रांसपेरेंट चेसिस व्यू और ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स शामिल हैं. ये सिस्टम पार्किंग और ऑफ-रोड ड्राइविंग के दौरान बेहतर विजिबिलिटी देने में मदद करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

बड़ा टचस्क्रीन और नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

SUV के इंटीरियर में अब 12.29 इंच का नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो पहले से बड़ा है. इसके साथ 10.25 इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है, जिसमें तीन अलग-अलग डिस्प्ले थीम का विकल्प दिया गया है. कंपनी ने टचस्क्रीन के नीचे फिजिकल शॉर्टकट बटन भी बरकरार रखे हैं, जिससे जरूरी फीचर्स को जल्दी एक्सेस किया जा सके.

ये भी पढ़ें- Malaika Arora के घर आई नई Mahindra Thar Roxx, खासियत दमदार, जानें कीमत

Latest and Breaking News on NDTV

नए अलॉय व्हील और फास्ट चार्जिंग

Z8T और उससे ऊपर के वेरिएंट में अब नए 18 इंच के ड्यूल-टोन डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. पहले इन वैरिएंट्स में 17 इंच के व्हील मिलते थे. इसके अलावा फ्रंट सीट यात्रियों के लिए 65W USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी जोड़ा गया है.

इंजन में नहीं हुआ कोई बदलाव

नई Scorpio N में पहले वाला 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 203bhp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके अलावा 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन का विकल्प भी मिलता है, जो 400Nm टॉर्क के साथ 175bhp तक की पावर देता है. दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं. ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और फोर-व्हील ड्राइव (4WD) विकल्प चुन सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

सभी वैरिएंट की कीमत (लाख में)

वैरिएंटपेट्रोल (MT 2WD)पेट्रोल (AT 2WD)डीजल (MT 2WD)डीजल (AT 2WD)डीजल (MT 4WD)डीजल (AT 4WD)
Z213.69--14.19------
Z415.5717.1616.1217.6818.03--
Z6----17.1718.82----
Z8S17.7919.2618.7919.89----
Z8----19.8621.41----
Z8T20.3821.7520.6522.2522.8624.39
Z8L (ADAS) 7-सीटर21.3122.8721.9923.4924.2525.49
Z8L (ADAS) 6-सीटर
21.6923.0522.4723.80----

कीमत और मुकाबला

अपडेटेड Scorpio N कुल सात वैरिएंट में उपलब्ध है. इसकी शुरुआती कीमत Z2 पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट के लिए 13.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. वहीं, टॉप Z8L ADAS 7-सीटर डीजल 4WD ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत 25.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.
नई फीचर अपडेट के साथ Mahindra Scorpio N का मुकाबला Tata Safari, MG Hector Plus, Hyundai Alcazar और Toyota Fortuner जैसी SUVs से होगा.

ये भी पढ़ें- कोई नहीं रहेगा टक्कर में.. जल्द आ रही है Pulsar N160, फोटो लीक, देख उड़ गए फैन्स के होश!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahindra Scorpio N, Mahindra Scorpio N Facelift, Mahindra Scorpio N Facelift Detail, Mahindra Scorpio N Booking, Mahindra Scorpio N Carbon Exterior
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com