Banks open or not Today: आज 17 सितंबर है और विश्वकर्मा दिवस है. इसको लेकर अलग-अलग कुछ राज्यों में सरकारी संस्थानों में छुट्टी है. कुछ राज्यों में विश्वकर्मा दिवस पर सार्वजनिक छुट्टी रहती है, कुछ राज्यों में प्रतिबंधित अवकास तो वहीं कई राज्यों में ये वैकल्पिक या स्थानीय अवकाश है. तो आज बैंकों में कहां-कहां छुट्टी रहेगी, ये भी एक सवाल लोगों के मन में हो सकता है.
12-13 सितंबर को शनिवार-रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के बाद 14 सितंबर को भी कई राज्यों में बैंक बंद रहे थे, क्योंकि गणेश चतुर्थी पर छुट्टी थी. फिर 15 को भी नवसारी और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन देश के कुछ शहरों में बैंक बंद रहे थे. हालांकि देशभर के बाकी हिस्सों में बैंक खुले थे. फिर 16 सितंबर को देशभर में बैंक खुले रहे और सामान्य रूप से कामकाज होता रहा.
आज 17 सितंबर को विश्वकर्मा दिवस है. आज 17 सितंबर 2026, गुरुवार को अगर आप बैंक से जुड़े काम के लिए आज ब्रांच जाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये जान लेना जरूरी है कि कहीं आज आपके शहर में भी बैंकों में छुट्टी तो नहीं. कारण कि कई राज्यों में स्कूल-कॉलेजों और संस्थानों में छुट्टी घोषित है. लेकिन क्या बैंकों में भी छुट्टियां हैं, आइए RBI की हॉलिडे लिस्ट चेक कर लेते हैं.
आज 17 सितंबर 2026, गुरुवार को बैंक बंद हैं या खुले?
बैंक रेगुलेटर RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, आज 17 सितंबर को बैंकों में छुट्टी घोषित नहीं है. देश के किसी भी राज्य में विशेष तौर पर विश्वकर्मा दिवस की छुट्टी नहीं है. यानी आज दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर गुजरात, ओडिशा, महाराष्ट्र, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और देश के बाकी राज्यों में बैंक बंद नहीं रहेंगे.
देशभर में आज SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, केनरा बैंक जैसे सरकारी बैंक और साथ ही HDFC, ICICI, Axis बैंक जैसे प्राइवेट बैंक खुले रहेंगे और इनमें सामान्य दिनों की तरह कामकाज होता रहेगा.
सितंबर 2026: बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट
- 4 सितंबर (शुक्रवार): जन्माष्टमी / श्रीकृष्ण जयंती- अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची सहित देश के कई प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहे थे.
- 6 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश- देशभर के सभी बैंक बंद रहे थे.
- 12 सितंबर (दूसरा शनिवार): साप्ताहिक अवकाश- देशभर के सभी बैंक बंद रहे थे.
- 13 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश- देशभर के सभी बैंक बंद रहे थे.
- 14 सितंबर (सोमवार): गणेश चतुर्थी- बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंकों में अवकाश था.
- 15 सितंबर (मंगलवार): संवत्सरी / नुआखाई / गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन)- अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहे थे.
- 18 सितंबर (शुक्रवार): यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे- शिलांग में बैंकों में अवकाश रहेंगे.
- 20 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश- देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.
- 21 सितंबर (सोमवार): श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव / रामदेव जयंती- गुवाहाटी, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और गंगटोक में स्थानीय मान्यताओं के आधार पर बैंक बंद रहेंगे.
- 22 सितंबर (मंगलवार): करमा पूजा- रांची और गंगटोक में बैंकों में अवकाश रहेगा.
- 23 सितंबर (बुधवार): महाराजा हरि सिंह जी की जयंती- जम्मू और श्रीनगर में बैंकों में अवकाश रहेगा.
- 25 सितंबर (शुक्रवार): इंद्रजात्रा- गंगटोक में बैंकों में अवकाश रहेगा.
- 26 सितंबर (चौथा शनिवार): साप्ताहिक अवकाश- देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.
- 27 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश- देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.
ये भी पढ़ें: अमेरिका में US-FED ने ब्याज दरें बढ़ाईं, नहीं मानी ट्रंप की बात, महंगाई ने किया मजबूर, जानिए भारत पर क्या असर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं