विज्ञापन

कोई नहीं रहेगा टक्कर में.. जल्द आ रही है Pulsar N160, फोटो लीक, देख उड़ गए फैन्स के होश!

Bajaj Pulsar N160 का अपडेटेड मॉडल लॉन्च से पहले टेस्टिंग के दौरान नजर आया. जानिए नए LED DRL, LCD डिस्प्ले, इंजन अपडेट और संभावित लॉन्च डेट की जानकारी.

कोई नहीं रहेगा टक्कर में.. जल्द आ रही है Pulsar N160, फोटो लीक, देख उड़ गए फैन्स के होश!

Pulsar कई लोगों को पसंदीदा बाइक में से एक है. अब इसका नया वर्जन जल्द हमें देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, Bajaj Auto जल्द ही अपनी लोकप्रिय स्ट्रीटफाइटर बाइक Pulsar N160 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर सकती है. लॉन्च से पहले बाइक का हल्के कैमोफ्लाज वाला टेस्ट म्यूल टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. खास बात यह है कि स्पाई तस्वीर खुद Bajaj Pulsar के आधिकारिक Instagram हैंडल से शेयर की गई है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि कंपनी जल्द इसकी लॉन्चिंग को लेकर टीजर अभियान शुरू करने वाली है.

नए Pulsar N160 में नहीं होगा बड़ा बदलाव

पहली नजर में अपडेटेड Bajaj Pulsar N160 मौजूदा मॉडल जैसी ही दिखती है. बाइक का बॉडीवर्क, फ्यूल टैंक एक्सटेंशन, अलॉय व्हील्स और ओवरऑल डिजाइन लगभग पहले जैसा ही रखा गया है. इससे साफ संकेत मिलता है कि कंपनी ने इस बार बड़े डिजाइन बदलाव की बजाय छोटे-छोटे अपडेट्स पर ध्यान दिया है.

सबसे बड़ा बदलाव फ्रंट सेक्शन में देखने को मिल सकता है. टेस्टिंग के दौरान दिखी बाइक में नया LED DRL (डे टाइम रनिंग लाइट) डिजाइन दिखाई दिया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें नया हेडलैंप यूनिट मिलेगा. हेडलाइट का बेसिक डिजाइन पहले जैसा रह सकता है, लेकिन नई DRL बाइक को ज्यादा मॉडर्न लुक दे सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

नया LCD डिस्प्ले भी मिल सकता है

अपडेटेड Pulsar N160 में नया कलर LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की भी उम्मीद है. हाल ही में इसी तरह का डिस्प्ले अगले जनरेशन  की Pulsar 125 में देखा गया था. माना जा रहा है कि यही यूनिट N160 में भी दी जा सकती है. नए डिस्प्ले के साथ बेहतर विजिबिलिटी, ज्यादा जानकारी और कुछ नए कनेक्टेड फीचर्स मिलने की संभावना है.

इंजन में हो सकते हैं छोटे बदलाव

फिलहाल कंपनी ने तकनीकी बदलावों की जानकारी शेयर नहीं की है. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक 164.82cc सिंगल-सिलेंडर एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन में कुछ छोटे बदलाव किए जा सकते हैं ताकि बाइक की रिफाइनमेंट और परफॉर्मेंस बेहतर हो सके. पावर और टॉर्क में बदलाव होगा या नहीं, इसकी जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी.

इस दिन हो सकती है लॉन्च

रिपोर्ट के अनुसार, अपडेटेड Bajaj Pulsar N160 को 12 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है. इसी दिन कंपनी नई जनरेशन Pulsar रेंज से भी पर्दा उठा सकती है.

ये भी पढ़ें- 45 की उम्र में ये सुपरबाइक दौड़ाते दिखे एमएस धोनी, खासियत जान आप भी हो जाएंगे फैन, इतनी है कीमत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bajaj Pulsar N160, Bajaj Pulsar N160 New Variant, Pulsar, Bajaj, Bike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com