विज्ञापन

SUV खरीदने पर कंपनी दे रही जबरदस्त डिस्काउंट, 1.65 लाख रुपये तक का मिलेगा फायदा, इन 2 मॉडल पर बेनिफिट

Jeep India अगस्त 2026 में Compass और Meridian SUV पर 1.65 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. आप इन SUV पर कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट बेनिफिट्स पा सकते हैं. आइए जानते हैं इंजन और कीमत की पूरी जानकारी.

SUV खरीदने पर कंपनी दे रही जबरदस्त डिस्काउंट, 1.65 लाख रुपये तक का मिलेगा फायदा, इन 2 मॉडल पर बेनिफिट

अगर आप Jeep की SUV लेने का प्लान कर रहे थे तो अभी सही समय है. Jeep India ने अगस्त 2026 के लिए अपनी पॉपुलर SUVs Compass और Meridian पर आकर्षक ऑफर की घोषणा की है. कंपनी इस महीने ग्राहकों को 1.65 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है. इन बेनिफिट्स में कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट बेनिफिट्स और अन्य स्पेशल स्कीम शामिल हैं. हालांकि Jeep Wrangler पर कोई छूट नहीं दी जा रही है, जबकि Grand Cherokee का 2026 स्टॉक पूरी तरह बिक चुका है.

Jeep Meridian पर 1.65 लाख तक का फायदा

Jeep Meridian खरीदने वाले ग्राहकों को इस महीने कुल 1.65 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल सकते हैं. MY24 मॉडल पर कंपनी 1.30 लाख रुपये तक के कॉर्पोरेट बेनिफिट्स भी दे रही है. इसके अलावा डॉक्टरों और लीजिंग कंपनियों के लिए 30,000 रुपये तक का अतिरिक्त फायदा भी दिया जा रहा है. Jeep Meridian में 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 170 hp की पावर जनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. इसके हाई वैरिएंट्स में 4x4 ड्राइव सिस्टम भी उपलब्ध है. भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 23.33 लाख रुपये से 38.26 लाख रुपये के बीच है.

Jeep Compass पर भी मिल रहा बड़ा ऑफर

Jeep Compass पर अगस्त 2026 में 1.50 रुपये लाख तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. इसके अलावा कंपनी 1.10 लाख रुपये तक के कॉर्पोरेट बेनिफिट्स भी ऑफर कर रही है. डॉक्टरों और लीजिंग कंपनियों को इस SUV पर 15,000 रुपये का अतिरिक्त फायदा मिलेगा. Compass में भी वही 170 hp वाला 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ खरीदा जा सकता है. अलग-अलग वैरिएंट्स में 4x2 और 4x4 ड्राइव विकल्प भी उपलब्ध हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये से 30.70 लाख रुपये तक है.

शहर के हिसाब से बदल सकते हैं ऑफर

कंपनी ने साफ किया है कि ये डिस्काउंट और बेनिफिट्स अलग-अलग शहरों और डीलरशिप के अनुसार बदल सकते हैं. साथ ही ऑफर स्टॉक उपलब्धता पर भी निर्भर करेगा. ऐसे में खरीदारी से पहले अपने नजदीकी Jeep डीलरशिप से ऑफर को कन्फर्म जरूर कर लें. 

ये भी पढ़ें: Malaika Arora के घर आई नई Mahindra Thar Roxx, खासियत दमदार, जानें कीमत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jeep India, Compass, Meridian SUV, Suv Car, Jeep SUVs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com