Lexus ने भारत में अपनी नई ऑल-इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान ES 500e लॉन्च कर दी है, जिसकी कीमत ₹89.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह कंपनी की भारत में पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक सेडान है. यह कार 2025 के शंघाई मोटर शो में पहली बार दिखाई गई थी और अब भारत में पेश की गई है. नई ES 500e पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा बड़ी, ज्यादा मॉडर्न और पूरी तरह इलेक्ट्रिक है. तस्वीरों के साथ जानिए इस कार में क्या-क्या है खास.

नई Lexus ES 500e का डिजाइन पहले से काफी फ्यूचरिस्टिक दिखता है. इसमें कंपनी ने एक साफ-सुथरा फ्रंट डिजाइन दिया है.
इसमें पतली LED DRLs (डेटाइम रनिंग लाइट्स) और नीचे की तरफ हेडलाइट्स दी गई हैं, जिससे इसका लुक काफी यूनिक लगता है.
साइड से देखने पर इसमें कूपे जैसी रूफलाइन, फ्लश डोर हैंडल और बड़े 19 इंच तक के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. पीछे की तरफ फुल-लेंथ LED लाइट बार और ‘Lexus' लोगो इसे और प्रीमियम बनाते हैं.
यह कार साइज में भी बड़ी हो गई है, जिससे अंदर बैठने वालों को ज्यादा स्पेस मिलता है.

कार के अंदर केबिन साफ और प्रीमियम लगता है. इसमें फिजिकल बटन कम करके टच कंट्रोल दिए गए हैं, जो जरूरत पड़ने पर ही दिखते हैं.
इसमें 14 इंच का बड़ा टचस्क्रीन और 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है. साथ ही एम्बिएंट लाइटिंग म्यूजिक के साथ सिंक होती है, जिससे केबिन का माहौल और शानदार बनता है.
पीछे की सीट पर बैठने वालों के लिए खास आराम दिया गया है. इसमें रिक्लाइनिंग सीट्स, मसाज फीचर और ओटोमन सपोर्ट मिलता है, जिससे यह एक लग्जरी लाउंज जैसा अनुभव देता है.

Lexus ES 500e में 74.69kWh की बैटरी दी गई है, जो ड्यूल मोटर सेटअप के साथ आती है. यह कार कुल 343bhp की पावर जनरेट करती है.
कंपनी के अनुसार, यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 444 किलोमीटर तक चल सकती है.इसके साथ 11kW का होम चार्जर भी दिया जाता है, जिससे घर पर ही आसानी से चार्ज किया जा सकता है.
यह सेडान कई प्रीमियम फीचर्स से लैस है, जैसे Mark Levinson ऑडियो सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, हेड-अप डिस्प्ले और पैनोरमिक ग्लास रूफ.

सेफ्टी के लिए इसमें ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) दिए गए हैं, जिनमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन चेंज असिस्ट और ड्राइवर मॉनिटरिंग शामिल है.
इसके अलावा 10 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसे एक सुरक्षित लग्जरी कार बनाते हैं.
ये भी पढ़ें - Tata Sierra बनी सबसे सुरक्षित कारों में से एक, Bharat NCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग
Lexus ES 500e एक प्रीमियम और एडवांस इलेक्ट्रिक सेडान है, जो लग्जरी, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बिनेशन देती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं