विज्ञापन

Tata Sierra बनी सबसे सुरक्षित कारों में से एक, Bharat NCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग

Tata Motors जल्द ही Tata Sierra का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसे 2026 के बीच में पेश किया जा सकता है.

Tata Sierra बनी सबसे सुरक्षित कारों में से एक, Bharat NCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग

Tata Sierra ने Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. इससे यह अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित SUVs में शामिल हो गई है. फरवरी 2026 में हुए टेस्ट में इस SUV ने एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी दोनों में बेहतरीन स्कोर किया. एडल्ट सेफ्टी (AOP) में इसे 32 में से 31.14 अंक मिले, जबकि चाइल्ड सेफ्टी (COP) में 49 में से 44.73 अंक हासिल हुए.

एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में Tata Sierra ने लगभग परफेक्ट स्कोर हासिल किया. फ्रंटल क्रैश टेस्ट में इसे 16 में से 15.14 अंक मिले, जबकि साइड इम्पैक्ट टेस्ट में पूरे 16 में से 16 अंक मिले. ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के सिर, गर्दन, जांघ और पेल्विस जैसे जरूरी हिस्सों को 'Good' सुरक्षा मिली. हालांकि छाती और पैरों के कुछ हिस्सों को 'Adequate' रेटिंग मिली, जिसकी वजह से थोड़ा स्कोर कम हुआ.

फिर भी, कुल मिलाकर यह SUV एडल्ट सेफ्टी में टॉप परफॉर्मर्स में गिनी जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

बच्चों की सुरक्षा में भी मजबूत

Tata Sierra ने बच्चों की सुरक्षा में भी शानदार प्रदर्शन किया है. इसमें 44.73/49 का स्कोर मिला, जो काफी अच्छा माना जाता है. टेस्टिंग में 18 महीने और 3 साल के बच्चों के डमी का इस्तेमाल किया गया. दोनों ही मामलों में फ्रंट और साइड इम्पैक्ट में लगभग पूरे अंक मिले. इसके अलावा, चाइल्ड सीट (CRS) इंस्टॉलेशन में इसे पूरे 12 में से 12 अंक मिले, जो इसकी मजबूत सेफ्टी को दिखाता है.

सेफ्टी फीचर्स क्या-क्या मिलते हैं?

Tata Sierra में कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो इसकी 5-स्टार रेटिंग में मदद करते हैं. इसमें 6 एयरबैग, ESC (Electronic Stability Control), ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हैं.

इसके अलावा ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, सीट बेल्ट रिमाइंडर और पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए खास सिस्टम भी दिए गए हैं. टॉप वेरिएंट्स में 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और Level-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं, जो ड्राइविंग को और सुरक्षित बनाते हैं.

Tata Sierra को भारत में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. जनवरी 2026 से इसकी डिलीवरी शुरू होने के बाद अब तक 10,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं और 1 लाख से ज्यादा बुकिंग हो चुकी हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

अब जब इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल गई है, तो उम्मीद है कि सेफ्टी को प्राथमिकता देने वाले ग्राहकों के बीच इसकी लोकप्रियता और बढ़ेगी.

बता दें, Tata Motors जल्द ही Tata Sierra का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसे 2026 के बीच में पेश किया जा सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com