Kia ने अपनी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV Kia Syros EV को भारत में 13.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है. 526 किलोमीटर की जबरदस्त ड्राइविंग रेंज के साथ यह कार सीधे तौर पर Tata Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी. 30 जुलाई से इसकी डिलीवरी भी शुरू होने वाली है.
Kia Syros EV को ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से कई वेरिएंट्स में उतारा गया है. इसके 42 kWh बेस वेरिएंट (HTK) की कीमत 13.49 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं, बड़ी बैटरी वाले 51.4 kWh मॉडल की कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप-स्पेक X-Line ER के लिए 19.99 लाख रुपये तक जाती है. कंपनी ने इसमें कुल 7 वेरिएंट्स के ऑप्शन दिए हैं.
डिजाइन के मामले में Syros EV में कई ईवी-स्पेसिफिक बदलाव किए गए हैं. इसमें बंद फ्रंट ग्रिल, नए बंपर, आइस क्यूब एलईडी हेडलाइट्स, स्टार मैप लाइटिंग और हवा के दबाव को कम करने वाले अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. कार के दरवाजे खोलने के लिए फ्लश डोर हैंडल्स का इस्तेमाल किया गया है जो इसे काफी प्रीमियम लुक देते हैं.
बिना सीट बेल्ट Lamborghini चलाते दिखे परमिश वर्मा, क्या आपने देखा ये वीडियो
30-इंच की स्क्रीन और लग्जरी केबिन

केबिन के अंदर कदम रखते ही ध्यान 30-इंच की विशाल ट्रिनिटी डिस्प्ले पर जाएगा. इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और क्लाइमेट कंट्रोल के फीचर्स एक साथ दिए गए हैं. इसके अलावा कार में वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 8-स्पीकर वाला हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर और सामान रखने के लिए 16-लीटर का फ्रंक (आगे का बूट स्पेस) मिलता है.
526 किमी की तगड़ी रेंज और फास्ट चार्जिंग
कंपनी ने इस कार को दो बैटरी पैक ऑप्शंस के साथ पेश किया है. छोटा 42 kWh बैटरी पैक 443 किमी की रेंज देता है, जबकि बड़ा 51.4 kWh बैटरी पैक 526 किमी की सर्टिफाइड रेंज देता है. यह अपने सेगमेंट में 500 किमी से ज्यादा रेंज देने वाली पहली कार बन गई है. 100 kW के डीसी फास्ट चार्जर से इसे 10 से 80 परसेंट चार्ज होने में महज 39 मिनट का समय लगता है.
सेफ्टी और 15 साल की बैटरी वारंटी
सुरक्षा के मामले में भी किआ ने कोई समझौता नहीं किया है. इस कार में 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS जैसे 16 ऑटोमैटिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. सबसे खास बात यह है कि कंपनी पहले मालिक को 15 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर बैटरी वारंटी दे रही है, जिससे ग्राहकों का ईवी पर भरोसा और मजबूत होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं