विज्ञापन

अब और सस्ती हुई Hyundai i20, जानिए नए दाम और क्या मिलने वाला है खास

भारत में लॉन्च होने के बाद से पिछले 15 सालों में इसकी 14.7 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं. नई कीमतों और फीचर-लोडेड वेरिएंट्स के साथ Hyundai i20 एक बार फिर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है.

अब और सस्ती हुई Hyundai i20, जानिए नए दाम और क्या मिलने वाला है खास

Hyundai Motor India ने अपनी पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक i20 की कीमतों में बदलाव कर दिया है. अब Hyundai i20 की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये रखी गई है. इस बदलाव के बाद i20 का मुकाबला Maruti Suzuki Baleno और Tata Altroz जैसी कारों से होगा. खास बात यह है कि कीमत घटाने के बावजूद Hyundai ने i20 के फीचर्स, सेफ्टी और इंजन ऑप्शन्स से कोई समझौता नहीं किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

Hyundai i20 में छह एयरबैग्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बॉडी कलर ORVMs और डोर हैंडल्स, आगे और पीछे स्किड प्लेट्स, टाइप-सी USB चार्जर और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. नई कीमतों के साथ Hyundai i20 का Era वेरिएंट अब इसका बेस मॉडल बन गया है. Hyundai ने i20 के Magna Executive और Magna वेरिएंट की कीमतों में भी बदलाव किया है.

Magna Executive अब 6.74 लाख रुपये और Magna 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है. Magna Executive में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, TPMS, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, कीलेस एंट्री, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और ब्लूटूथ कंट्रोल्स, शार्क फिन एंटीना और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे टेक्नोलॉजी और सेफ्टी के लिहाज से एक मजबूत ऑप्शन बनाते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं, Magna वेरिएंट में एक्स्ट्रा कम्फर्ट फीचर्स भी मिलते हैं. इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, LED DRLs, रियर AC वेंट्स और स्टोरेज के साथ फ्रंट आर्मरेस्ट दिया गया है. यह वेरिएंट उन खरीदारों के लिए खास है जो ज्यादा महंगे ट्रिम्स में जाए बिना प्रीमियम और आरामदायक अनुभव चाहते हैं.

Hyundai i20 की अपील बढ़ाने के लिए कंपनी डीलर-लेवल पर एक ऑप्शनल पैकेज भी ऑफर कर रही है. इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, साथ ही रियर कैमरा शामिल है. इस पैकेज की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है और इसके साथ तीन साल की वारंटी भी मिलती है, जिससे यह अपग्रेड ग्राहकों के लिए किफायती और भरोसेमंद बन जाता है.

बता दें, भारत में लॉन्च होने के बाद से पिछले 15 सालों में इसकी 14.7 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं. नई कीमतों और फीचर-लोडेड वेरिएंट्स के साथ Hyundai i20 एक बार फिर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तैयार 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com