विज्ञापन

विनोद तावड़े, रामदास अठावले जाएंगे राज्यसभा, BJP ने जारी की महाराष्ट्र की लिस्ट

राज्यसभा चुनाव के लिए सक्रिय दिख रही बीजेपी ने अब महाराष्ट्र से भी चार उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. इनमें विनोद तावड़े, रामदास अठावले समेत 4 नाम फाइनल किए गए हैं.

विनोद तावड़े, रामदास अठावले जाएंगे राज्यसभा, BJP ने जारी की महाराष्ट्र की लिस्ट
  • बीजेपी ने महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं
  • इन उम्मीदवारों में विनोद तावड़े और रामदास अठावले जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं
  • बीजेपी ने नागपुर की पूर्व मेयर और आदिवासी महिला को भी उम्मीदवार बनाया है
मुंबई:

राज्यसभा चुनाव के लिए सक्रिय दिख रही बीजेपी ने अब महाराष्ट्र से भी चार उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. इनमें विनोद तावड़े, रामदास अठावले समेत 4 नाम फाइनल किए गए हैं. इसके अलावा बीजेपी ने एक और दांव खेलते हुए नागपुर की पूर्व मेयर रहीं एक आदिवासी महिला मेयर मायाताई इवनाते
को भी चुना है. 

महाराष्ट्र से ये 4 जाएंगे राज्यसभा

भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र से जिन चारॉ नामों पर मुहर लगाई है, उनके नाम जान लीजिए
➔विनोद तावड़े,
➔रामदास अठावले
➔मायाताई इवनाते
➔रामराव वडकुते

संक्षेप परिचय 

विनोद तावड़े- देश की राजनीति में विनोद तावड़े किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. विनोद तावड़े बीजेपी के मौजूदा राष्ट्रीय महासचिव हैं. बीजेपी के चुनावी प्रभारी के रूप में अपनी भूमिका निभा जीत दिलाने वाले विनोद तावड़े की भी खूब चर्चा रही है. पावर स्टार पवन सिंह को बीजेपी में वापस लाने वाले विनोद तावड़े ही हैं. विनोद तावड़े नितिन नबीन के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रेस में आगे थे. 

रामदास अठावले- केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अपनी शेरो शायरी के लिए मशहूर हैं, सदन के अंदर उनके कहे शेर तो पक्ष और विपक्ष दोनों ही खूब सुनते हैं. मोदी सरकार में अठावले एक अहम रोल निभाते हैं और सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय संभाल रहे हैं. 

पूर्व मेयर मायाताई इवनात- आदिवासी महिला नेता और अत्यंत साधारण पार्श्वभूमी की शिक्षिका मायाताई को इसके पहले भी राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाती आयोग (NCST) की सदस्या के रूप में भाजपा नेतृत्व दायित्व सौंप चुका है. हाल ही में वे पुनः नागपुर महानगर पालिका की नवनिर्वाचित नगरसेविका बनी थीं.

रामराव वडकुते- रामराव वडकुते (Ramrao Wadkute) महाराष्ट्र के बीजेपी नेता हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उन्हें महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bjp Maharashtra, BJP Rajya Sabha, BJP Rajya Sabha Bypolls, BJP Rajya Sabha Candidate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com