Mahindra ने भारतीय बाजार में अपनी पावरफुल लैडर-फ्रेम SUV का बिल्कुल नया वर्जन Mahindra Thar OG लॉन्च कर दिया है. ये देश के कार खरीदारों और ऑफ-रोडिंग के दीवानों के बीच पहले से ही बेहद लोकप्रिय है. इस आइकोनिक ऑफ-रोडर SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.32 लाख से 18.99 लाख के बीच रखी गई है.
हालांकि थार सीधे तौर पर Maruti Suzuki Jimny को टक्कर नहीं देती है. लेकिन दोनों ही गाड़ियां बेहद कठिन रास्तों पर चलने वाली 'लाइफस्टाइल ऑफ-रोडिंग SUV' सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ रखती हैं. यदि आप भी एक नई 4x4 SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन Thar OG और Jimny के बीच कंफ्यूज हैं तो आपको यहां पर दोनों गाड़ियों की EMI डिटेल्स बताते हैं. इससे आप अपने बजट के हिसाब से बेहतर प्लानिंग कर पाएंगे.
Mahindra Thar vs Maruti Suzuki Jimny: EMI गाइड
दोनों SUV की मंथली किस्त (EMI) की सटीक तुलना करने के लिए, हमने दोनों गाड़ियों के बेस वेरिएंट और सबसे टॉप-एंड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतों को आधार बनाया है. लोन अमाउंट हमने गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत का 100% लिया है यानी जीरो डाउन पेमेंट पर गाड़ी खरीदने पर कितने रुपये महीने के खर्च करने होंगे. जबकि ब्याज दर 9.5% सालाना ली गई है. लोन की अवधि 36 महीने रखी गई है.

यदि आप थार का शुरुआती मॉडल (AXT 2WD डीजल मैनुअल) चुनते हैं, तो आपको जिम्नी के बेस मॉडल के मुकाबले हर महीने लगभग 7,271 कम EMI चुकानी होगी. वहीं, यदि आप थार का सबसे प्रीमियम और दमदार ZXT 4WD ऑटोमैटिक मॉडल लेते हैं, तो इसकी मासिक किस्त 60,831 रुपये आएगी. ये Jimny के सबसे महंगे मॉडल से करीब 13,839 रुपये प्रति महीना अधिक होगी.
ये भी पढ़ें- 10.32 लाख में आई नई Mahindra Thar OG, पहले से कहीं ज्यादा किलर लुक, जानें सभी फीचर्स
Maruti Jimny Range का लोन चुकाने की रेंज काफी बैलेंस्ड है. इसकी किस्त 40,329 रुपये से शुरू होकर अधिकतम 46,992 रुपये प्रति महीना के बीच ही सिमट जाती है.
इस बात का रखें ध्यान
आपको बता दें कि ये केवल एक स्टैंडर्ड कैलकुलेशन है. आपकी रियल EMI कई दूसरे जरूरी फैक्टर्स के आधार पर बदल सकती है. आपकी डाउनपेमेंट वैल्यू, डीलपशिप के स्पेशल ऑफर्स और डिस्काउंट्स, चुनी हुई लोन अवधि पर डिपेंड करती है. इस वजह से फाइनल खरीदारी से पहले अपने नजदीकी डीलरशिप से जरूर संपर्क कर लें.
ये भी पढ़ें- अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल वाली कार, नितिन गडकरी का ऐलान, पेट्रोल का खर्च सीधे ₹25 प्रति लीटर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं