मर्सिडीज-बेंज भारत में Mercedes-AMG E 53 प्लग-इन हाइब्रिड को लॉन्च करने जा रही है. यह नया मॉडल ना सिर्फ देखने में बेहद एग्रेसिव और स्पोर्टी है, बल्कि इसमें दिया गया नया प्लग-इन हाइब्रिड इंजन इसे ताकत और माइलेज दोनों का सही कॉम्बिनेशन बनाता है.
Mercedes-AMG E 53 का पावरफुल इंजन
नई Mercedes-AMG E 53 में 3.0-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा हुआ है. यह पूरा प्लग-इन हाइब्रिड सेटअप मिलकर 585 hp की पावर और 750 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

AMG Dynamic Plus पैकेज के साथ इसकी पावर बढ़कर 612 hp हो जाती है. यह कार महज 3.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 280 किमी प्रति घंटा तक जाती है. कार में ऑल-व्हील-ड्राइव (4Matic+) और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है.
सिर्फ बिजली पर चलेगी 100 KM से ज्यादा!
इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी 21.2 kWh की लिथियम-आयन बैटरी है. प्लग-इन हाइब्रिड होने की वजह से आप इसे सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर भी 100 किमी से अधिक दूरी तक चला सकते हैं.
यह बैटरी 60 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे यह सिर्फ 20 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है.

Mercedes-AMG E 53 का केबिन
Mercedes-AMG E 53 में इल्यूमिनेटेड AMG ग्रिल, बड़े एयर इनटेक्स, चौड़े फेंडर्स, रियर डिफ्यूज़र और चार राउंड एग्जॉस्ट दिए गए हैं. AMG स्पोर्टी सीट्स, AMG स्टीयरिंग व्हील, 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 14.4-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. इसके साथ ही Burmester ऑडियो सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और एम्बिएंट लाइटिंग जैसी तमाम सुविधाएं शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं