कार की डिमांड लगातार बढ़ रही है. ऐसे में कंपनियां भी नई-नई कार लॉन्च कर रही हैं. अब एक जबरदस्त कार मार्केट में आई है. इस कार की खासियत है कि ये पानी में भी चल सकती है. दीवानगी ऐसी कि 12 मिनट में ही 10 हजार कारों की बिक्री हो गई. आइए आपको इसके बारे में डिटेल्से से बताते हैं. इस कार को चीनी ऑटोमोबाइल कंपनी Geely ने पेश किया है. इसका नाम Geely Galaxy Zhanjian 700 रखा गया है. कंपनी ने इसको ऑफ-रोडिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया है. इसमें दमदार डिजाइन, हाई-टेक फीचर्स और लंबी ड्राइविंग रेंज के साथ कई खास ऑफ-रोडिंग कैपिबिलिटी दी गई हैं.
Geely Battleship 700 की कीमत और वेरिएंट
Car News China की रिपोर्ट के अनुसार, Geely Battleship 700 को चीन में छह कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है. इसकी शुरुआती इंट्रोडक्टरी कीमत 1,79,800 युआन यानी करीब 25 लाख रुपये है. वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 52 लाख रुपये रखी गई है. ये एक मिड-साइज से बड़ी प्लग-इन हाइब्रिड SUV है, जिसे GTA न्यू एनर्जी ऑफ-रोड आर्किटेक्चर पर बनाया गया है. कंपनी ने इसमें इलेक्ट्रिक ड्राइविंग और ऑफ-रोडिंग के लिए जरूरी क्षमताओं को एक साथ देने की कोशिश की है.
बॉक्सी डिजाइन और 192-लाइन LiDAR सेंसर
Battleship 700 में बॉक्सी डिजाइन दिया गया है. ये इसे एक दमदार ऑफ-रोड SUV का लुक देता है. इसके फ्रंट में Sky Eye लाइटिंग सिस्टम मिलता है. इसमें 228 हाई-ब्राइटनेस LED बीड्स और चमकने वाला लोगो दिया गया है. SUV के बोनट पर फ्लैट वेंट्स और मस्कुलर लाइन्स हैं. वहीं, फ्रंट बंपर पर ऑरेंज ट्रिम और टो हुक मिलता है. इसके रूफ पर 192-लाइन LiDAR सेंसर लगाया गया है, जो आसपास की चीजों को पहचानने और एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम में मदद करता है.

Photo: Geely Battleship 700
साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 5,085 mm, चौड़ाई 1,999 mm और ऊंचाई 1,912 mm है. इसका व्हीलबेस 2,900 mm का है. SUV का अप्रोच एंगल 30 डिग्री और डिपार्चर एंगल 31 डिग्री है. वहीं, इसका मिनिमम ग्राउंड क्लीयरेंस 233 mm है, जिससे खराब रास्तों पर चलने में मदद मिल सकती है.
यह भी पढ़ें | 29 KM का माइलेज, 21 हजार रुपये में बुकिंग शुरू, आ गई Creta की दुश्मन!
5 स्क्रीन वाला हाई-टेक केबिन
Geely Battleship 700 के केबिन में One World कॉकपिट दिया गया है. इसमें पांच स्क्रीन का सेटअप मिलता है. इसमें 10.2 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 15.2 इंच का हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 15.4 इंच की 2K सेंट्रल टचस्क्रीन, 12.66 इंच की पैसेंजर स्क्रीन और पीछे के यात्रियों के लिए कंट्रोल स्क्रीन शामिल है. इसका इंफोटेनमेंट सिस्टम Longying 6P चिप पर काम करता है और इसमें Flyme Auto 2 सॉफ्टवेयर दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, ये सिस्टम Geely के अपने सैटेलाइट नेटवर्क के साथ भी इंटीग्रेटेड है.
मसाज वाली सीटें
SUV में आराम का भी खास ध्यान रखा गया है. इसमें Marshmallow SPA सीटें दी गई हैं, जिनमें 14-पॉइंट मसाज, वेंटिलेशन और हीटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. पीछे की सीटों को पूरी तरह फोल्ड करके 1.8 मीटर लंबा और 1.1 मीटर चौड़ा बेड बनाया जा सकता है. इससे लंबी यात्रा या कैंपिंग के दौरान आराम करने के लिए जगह मिलती है. इसके अलावा, केबिन में 18.5 लीटर का ड्यूल-डोर रेफ्रिजरेटर, 50W वायरलेस फास्ट चार्जर और इन-बिल्ट ऑक्सीजन जनरेटर भी दिया गया है. ये फीचर्स SUV को लंबी यात्राओं और आउटडोर एक्टिविटीज के लिए यूजफुल बनाते हैं.

Photo: Geely Battleship 700
1,770 किमी से ज्यादा की कंबाइंड रेंज
Geely Battleship 700 में कंपनी की नई Thor EM-T ऑफ-रोड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इसके बैटरी वेरिएंट में 47.14 kWh की CATL लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी दी गई है. कंपनी की ओर से दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, SUV की CLTC प्योर इलेक्ट्रिक रेंज 305 km है. हाइब्रिड सिस्टम के साथ इसकी कंबाइंड रेंज 1,770 किलोमीटर से ज्यादा बताई गई है. इसके अलावा, बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में केवल 10 मिनट का समय लगता है.
800 mm तक पानी में चल सकती है SUV
Battleship 700 की सबसे खास खूबियों में इसका ऑफ-रोडिंग हार्डवेयर शामिल है. इसमें Magic Carpet सस्पेंशन, ड्यूल-चैंबर एयर स्प्रिंग्स और CCD वेरिएबल डैम्पिंग सिस्टम दिया गया है. ये सिस्टम जरूरत के हिसाब से SUV की ऊंचाई को एडजस्ट कर सकता है. इससे खराब रास्तों पर गाड़ी चलाने और ऑफ-रोडिंग के दौरान फंसने की स्थिति से निकलने में मदद मिल सकती है.

Photo: Geely Battleship 700
कंपनी के मुताबिक, SUV में 800 mm तक की वॉडिंग डेप्थ दी गई है. इसमें इमरजेंसी फ्लोटिंग मोड भी मिलता है. इस मोड में गाड़ी पानी पर तैरते हुए 7 km/h तक की रफ्तार से चल सकती है. ये कैपिसिटी 40 मिनट तक काम कर सकती है. Geely Battleship 700 में G-ASD G-Pilot यानी Qianli Haohan H5 या H7 इंटेलिजेंट ड्राइविंग सिस्टम दिया गया है. इसे Thor-U चिप की मदद से पावर मिलती है.
ये सिस्टम फुल-सीनैरियो नेविगेशन असिस्टेंस और ऑटोमेटेड पार्किंग जैसी सुविधाएं देता है. इसके साथ SUV में 16 एक्टिव सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं. इनमें 130 km/h तक की रफ्तार पर काम करने वाला AES स्टीयरिंग कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम शामिल है. कंपनी ने SUV की बॉडी में हाई-स्ट्रेंथ स्टील से बना Star Armour स्ट्रक्चर भी दिया है. इसका मकसदटक्कर के दौरान सुरक्षा को बेहतर बनाना है.
भारत में लॉन्च होगी Geely Battleship 700?
आपको बता दें कि Geely Battleship 700 को चीन में लॉन्च किया गया है. कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग या कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. इस वजह से भारतीय बाजार में इसके आने की संभावना और टाइमलाइन को लेकर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी.
यह भी पढ़ें | 36.47 KM का माइलेज, कीमत 4.77 लाख से शुरू, दिवाली में घर लाने के लिए बेस्ट CNG कारें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं