विज्ञापन

इलेक्ट्रिक अवतार में भी Ferrari ने काटा गदर! पहली EV 'Luce' ने रचा इतिहास, इतने करोड़ में हुई नीलाम

Ferrari की पहली इलेक्ट्रिक कार Luce का खास Chassis 0 मॉडल नीलामी में 40 मिलियन डॉलर (लगभग 382 करोड़ रुपये) में बिका. इस कार ने नीलामी का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

इलेक्ट्रिक अवतार में भी Ferrari ने काटा गदर! पहली EV 'Luce' ने रचा इतिहास, इतने करोड़ में हुई नीलाम
Photo Credit: RM Sotheby’s

Ferrari की पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार Luce ने नीलामी में नया रिकॉर्ड बना दिया है. कैलिफोर्निया के मोंटेरे में आयोजित चैरिटी कार्यक्रम में कार का एक खास मॉडल 40 मिलियन डॉलर (लगभग 382 करोड़ रुपये) में बिका. ये कीमत कार के शुरुआती अनुमान 11 लाख डॉलर ( (लगभग 10.5 करोड़ रुपये) ) से करीब 40 गुना ज्यादा है.

Ferrari Luce की नीलामी 

आपको बता दें कि 2026 Ferrari Luce खास तौर पर तैयार की गई. इसे “Chassis 0” नाम दिया गया है. इसे RM Sotheby's की नीलामी में बेची गई. Ferrari के मुताबिक ये उसके इलेक्ट्रिक कार प्रोग्राम की पहली प्रोडक्शन चेसिस है. नीलामी में खरीदार से अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया गया. इस तरह मिले पूरे 40 मिलियन डॉलर Ferrari Foundation को दिए जाएंगे. फाउंडेशन इस रकम का इस्तेमाल भविष्य की शिक्षा से जुड़ी योजनाओं के लिए करेगा. हालांकि, खरीदार को कार तुरंत नहीं मिलेगी. इसकी डिलीवरी 2027 की पहली तिमाही में तय की गई है. डिलीवरी से पहले कार को Ferrari के मारानेलो स्थित मुख्यालय वापस ले जाया जाएगा.

Ferrari Luce ने बनाया नया नीलामी रिकॉर्ड

40 मिलियन डॉलर की बिक्री के साथ Luce ने नई कारों की नीलामी का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इससे पहले 2025 में एक कस्टमाइज्ड Ferrari Daytona SP3 के लिए 26 मिलियन डॉलर चुकाए गए थे. ये नतीजा Ferrari की पहली इलेक्ट्रिक कार के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि कंपनी के पारंपरिक पेट्रोल इंजन वाली स्पोर्ट्स कारों से इलेक्ट्रिक कारों की तरफ बढ़ने को लेकर काफी चर्चा होती रही है.

Ferrari ने Luce को मई में पेश किया था. इसकी शुरुआती कीमत 5.50 लाख यूरो, यानी करीब 6 करोड़ रखी गई थी. इस कार को पूर्व Apple डिजाइन प्रमुख Jony Ive के डिजाइन स्टूडियो LoveFrom के साथ मिलकर तैयार किया गया है.

“Chassis 0” कार को बनाता है खास

नीलामी में बेची गई कार Ferrari के Tailor Made कार्यक्रम के तहत तैयार की गई है. इसका पूरा डिजाइन लाइट की थीम पर आधारित है.
कार के बाहरी हिस्से में Madreperla Semi-Gloss पेंट का इस्तेमाल किया गया है. इसमें ऐसा खास पिगमेंट है जो लाइट के एंगल और उसकी तीव्रता के हिसाब से हरे और बैंगनी रंग के बीच बदलता दिखाई देता है.

केबिन में Perla Le Mans मेटलिक लेदर का इस्तेमाल किया गया है. आमतौर पर काले रंग में दिए जाने वाले हिस्सों को यहां Grigio Corvara फिनिश दी गई है. कार में कस्टमाइज्ड व्हील्स, खास ब्रेक कैलिपर्स और ऑप्टिकल-व्हाइट बैकग्राउंड पर Ferrari का बैज भी दिया गया है. Ferrari का कहना है कि पेंट तैयार करने का प्रोसेस इतना कॉम्पलैक्स है कि दो कारें बिल्कुल एक जैसी दिखाई नहीं देंगी.

हालांकि कार की सबसे बड़ी खासियत इसका “Chassis 0” होना है. इससे खरीदार को Ferrari के Luce कार्यक्रम की पहली प्रोडक्शन चेसिस मिलती है, जिससे ये कंपनी के इलेक्ट्रिक कारों की ओर बढ़ने के इतिहास में खास स्थान रखती है.

चार इलेक्ट्रिक मोटर से 1,050 cv की ताकत

Ferrari Luce में चार इलेक्ट्रिक मोटर दिए गए हैं. हर व्हील को एक मोटर पावर देता है. इनसे कुल 1,050 cv की पावर मिलती है. कार सिर्फ 2.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी अधिकतम रफ्तार 310 किमी प्रति घंटा बताई गई है. Luce में 122 kWh की बैटरी और 800-वोल्ट इलेक्ट्रिक सिस्टम दिया गया है. इसकी दावा की गई रेंज 530 किलोमीटर है. कार का वजन 2,260 किलोग्राम है.

Ferrari ने इसे पांच सीट और चार दरवाजों वाली हैचबैक के रूप में तैयार किया है. कंपनी का टारगेट इसमें रोजमर्रा की उपयोगिता के साथ Ferrari जैसी परफॉर्मेंस कैपिलबिलिटी देना है.

इलेक्ट्रिक होने के बावजूद Ferrari जैसा ड्राइविंग अनुभव

Ferrari ने Luce को सिर्फ तेज इलेक्ट्रिक कार बनाने पर ध्यान नहीं दिया है. कंपनी ने कोशिश की है कि इलेक्ट्रिक मोटर के बावजूद कार चलाने में Ferrari जैसी ही महसूस हो. इसमें अलग से इलास्टिक तरीके से लगा सबफ्रेम दिया गया है. Ferrari के अनुसार ये कंपनी के लिए पहली बार है और इससे अनचाहे वाइब्रेशन को कम करने में मदद मिलती है. पीछे के एक्सल के बीच में लगा एक खास एक्सेलेरोमीटर घूमने वाले हिस्सों से पैदा होने वाली नेचुरल फ्रीक्वेंसी पर नजर रखता है. इन साइन को प्रोसेस करके ऐसी आवाज तैयार की जाती है जो Ferrari के पारंपरिक इंजन की याद दिलाने की कोशिश करती है.

तीन ड्राइविंग मोड मिलेंगे

Luce में Torque Shift Engagement सिस्टम दिया गया है, जो मोड़ पर धीरे-धीरे टॉर्क पहुंचाने के लिए बनाया गया है. इसके अलावा e-manettino सिस्टम पावर, टॉर्क, ट्रैक्शन और प्रदर्शन को अलग-अलग मोड के हिसाब से नियंत्रित करता है. इसमें रेंज, टूर और परफॉर्मेंस मोड शामिल हैं.

Ferrari के CEO Benedetto Vigna ने मई में कार पेश किए जाने के बाद कहा था कि इसमें मौजूदा Ferrari मालिकों के साथ नए ग्राहकों ने भी दिलचस्पी दिखाई है.

ये भी पढ़ें- 30 हजार तक महंगी हो गईं Maruti Suzuki की कारें, Alto से लेकर Baleno तक पर असर, देखें पूरी लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ferrari $45 Million, Ferrari, EV, Car, Car Auction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com