विज्ञापन

केवल 3 हजार में मिलेगा गाड़ी के लिए मनपसंद VIP नंबर, ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई, जानें तरीका

RTO के चक्कर काटे बिना घर बैठे parivahan.gov.in परपसंदीदा VIP नंबर बुक कर सकते हैं. आपको यहां 0001 और 9999 जैसे नंबरों के लिए बेस प्राइस, ऑनलाइन बोली (e-Auction) और रजिस्ट्रेशन नियमों की पूरी जानकारी बता रहे हैं.

केवल 3 हजार में मिलेगा गाड़ी के लिए मनपसंद VIP नंबर, ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई, जानें तरीका

कई लोग कार या बाइक खरीदने के बाद उसके लिए VIP या फैंसी नंबर प्लेट खरीदने का शौक रखते हैं. इसके लिए वे काफी ज्यादा पैसे भी खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं. लेकिन, कई लोग प्रोसेस न पता होने की वजह से इसको बुक नहीं कर पाते हैं. हालांकि, अब इस प्रोसेस को काफी आसान बना दिया गया है. परिवहन विभाग ने आम जनता की सुविधा के लिए फैंसी और VIP नंबरों की बुकिंग प्रोसेस को पूरी तरह से डिजिटल और बेहद आसान बना दिया है.

अब गाड़ी मालिकों को अपने मनपसंद नंबरों के लिए RTO दफ्तर के चक्कर काटने या लंबी लाइनों में खड़े होने की बिल्कुल जरूरत नहीं होगी. अब आप अपने घर पर आराम से बैठकर अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर के जरिए अपना पसंदीदा नंबर बुक कर सकते हैं. इसमें सभी फैंसी नंबरों को चार अलग-अलग कैटेगरी में बांटा है. ये टू-व्हीलर्स और 4-व्हीलर्स के लिए सामान रूप से लागू होती है. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको केवल सरकार की आधिकारिक वेबसाइट parivahan.gov.in पर जाना होगा.

फैंसी और वीआईपी नंबरों की बेस प्राइस लिस्ट

लोकल 18 की रिपोर्ट के अनुसार, सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि फैंसी नंबरों को उनके क्रेज और मांग के आधार पर चार कैटेगरी में बांटा गया है. ज्यादा वीआईपी और पॉपुलर नंबरों (जैसे 0001 से 0009, 5555, 1111 और 9999) की शुरुआती बेस प्राइस 1 लाख रुपये तय की गई है. इसके अलावा दूसरे पॉपुलर कैटेगरी के लिए 50 हजार, 25 हजार और न्यूनतम 15 हजार की बेस प्राइस तय की गई है. दोपहिया वाहनों के लिए वीआईपी नंबरों की न्यूनतम बेस प्राइस 3 हजार रुपये से शुरू होकर क्रमशः 5,000, 10,000 रुपये और सबसे वीआईपी कैटेगरी के लिए अधिकतम 20 हजार तक जाती है.

यह भी पढ़ें : 30KM का माइलेज, सनरूफ, ADAS और 360° कैमरा.. Tata Nexon को टक्कर देगी ये 9 लाख वाली SUV

नियम और समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान

ऑनलाइन नंबर रिजर्व करते समय नियमों का पालन करना जरूरी है. जिस नाम और पते पर आप फैंसी नंबर बुक कर रहे हैं, आपका नया वाहन भी बिल्कुल उसी नाम और पते पर खरीदा जाना चाहिए. दस्तावेजों में मामूली स्पेलिंग या पते का अंतर होने पर बुकिंग को तुरंत अमान्य कर दिया जाएगा. नया वीआईपी नंबर बुक करने और नई गाड़ी खरीदने के बीच अधिकतम एक महीने की समय-सीमा तय की गई है. नंबर बुक करने के बाद वाहन मालिक को उसकी बुकिंग रसीद अपने कार डीलर के साथ तुरंत शेयर करनी होगी.

कैसे काम करती है ऑनलाइन बोली की प्रक्रिया?

इसके लिए सबसे पहले parivahan.gov.in पर जाकर लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाना होगा. बोली प्रक्रिया में भाग लेने के लिए नंबर की निर्धारित बेस प्राइस का एक तय हिस्सा ऑनलाइन जमा करना जरूरी है. यदि एक ही नंबर को खरीदने के लिए एक से अधिक खरीदार आवेदन करते हैं, तो उस नंबर के लिए 7 दिनों तक लाइव ऑनलाइन बोली चलती है. यदि कोई अन्य खरीदार सामने नहीं आता है, तो अन्य लोगों को भाग लेने का मौका देने के लिए इस ड्यूरेशन को बढ़ाकर अधिकतम 15 दिनों तक किया जा सकता है.

बोली की समय-सीमा समाप्त होने के बाद, जो व्यक्ति सबसे ऊंची बोली लगाता है, वीआईपी नंबर कानूनी रूप से उसी को आवंटित कर दिया जाता है. जो आवेदक बोली में हार जाते हैं, उनके द्वारा जमा की गई शुरुआती डिपॉजिट राशि को परिवहन विभाग की ओर से पूरी तरह सुरक्षित तरीके से सीधे उनके बैंक खाते में रिफंड कर दिया जाता है.

यह भी पढ़ें : Maruti का धमाका! 28 KM माइलेज देने वाली SUV पर 3.10 लाख तक की छूट, Creta से है टक्कर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vip, Car, Bike, No Plates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com