विज्ञापन

दिल्ली पुलिस का नया अंदाज, 'धुरंधर 2' के राकेश बेदी मीम से सिखाया रोड सेफ्टी का पाठ

दिल्ली पुलिस की इस पोस्ट को इंस्टाग्राम और एक्स पर काफी पसंद किया जा रहा है. यूजर्स कमेंट्स में पुलिस की क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं.

दिल्ली पुलिस का नया अंदाज, 'धुरंधर 2' के राकेश बेदी मीम से सिखाया रोड सेफ्टी का पाठ

दिल्ली पुलिस अपनी क्रिएटिव सोशल मीडिया पोस्ट के लिए जानी जाती है. इस बार भी उसने लोगों का ध्यान खींचा है. सड़क सुरक्षा और हेलमेट पहनने की जरूरतों को बताने के लिए पुलिस ने फिल्म ‘धुरंधर 2' के अभिनेता राकेश बेदी के एक वायरल मीम का इस्तेमाल किया है.

फिल्म धुरंधर 2 में राकेश बेदी ने जमील जमाली का किरदार निभाया है, जिसका एक डायलॉग इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चल रहा है. दिल्ली पुलिस ने इसी डायलॉग का फायदा उठाते हुए एक मजेदार कार्टून शेयर किया है. इसमें जमील जमाली का कैरिकेचर हाथ में काला हेलमेट पकड़े दिखता है. तस्वीर के साथ डायलॉग को बदलकर लिखा गया है, 'बच्चा है तू मेरा, ये ले हेलमेट पहन.' 

युवाओं को जागरूक करने की अनूठी पहल

आमतौर पर पुलिस की चेतावनियां गंभीर होती हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस ने युवाओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए मीम्स और पॉप कल्चर को जरिया बनाया है.  इस मजाकिया अंदाज के जरिए पुलिस ये मैसेज देना चाहती है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी हो जाता है. 

Rakesh Bedi Meme

Rakesh Bedi Meme

सोशल मीडिया पर पोस्ट को किया जा रहा पसंद

दिल्ली पुलिस की इस पोस्ट को इंस्टाग्राम और एक्स पर काफी पसंद किया जा रहा है. यूजर्स कमेंट्स में पुलिस की क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, दिल्ली पुलिस हमेशा की तरह टॉप पर है, वहीं दूसरे ने लिखा कि ऐसे मैसेज का असर लंबे समय तक दिखाई देता है.

पॉप कल्चर का सही इस्तेमाल

ये पहली बार नहीं है जब दिल्ली पुलिस ने फिल्मों या वेब सीरीज के डायलॉग का इस्तेमाल किया है. इससे पहले भी मिर्जापुर, पंचायत के साथ दूसरे ट्रेंडिंग टॉपिक का इस्तेमाल ट्रैफिक रूल और साइबर सेफ्टी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए किया जाता रहा है. पुलिस का मानना है कि इस तरह के कंटेंट से वो सीधे तौर पर युवा पीढ़ी से जुड़ पाते हैं.

ये भी पढ़ें- Renault की कारें हुईं सस्ती! Triber, Kiger और Kwid पर मिल रहा ₹80,000 तक का भारी डिस्काउंट, जानिए कब तक

लेखक के बारे में
img
शुभम उपाध्याय
shubham.upadhyay@ndtv.com
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakesh Bedi Meme, Delhi Police, Dhurandhar 2 Movie, Jameel Jamali Meme, Road Safety Awareness
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com