अगर आप अपने लिए एक नई इलेक्ट्रिक कार (EV) खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन बजट को लेकर थोड़े असमंजस में हैं, तो आप बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) स्कीम का फायदा उठा सकते हैं. इस रेंटल स्कीम के तहत ग्राहकों को गाड़ी खरीदते समय बैटरी की पूरी कीमत नहीं देनी होती है. जिसकी वजह से कार की शुरुआती कीमत सामान्य के मुकाबले काफी कम हो जाती है. ग्राहक को केवल गाड़ी चलाने के हिसाब से प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल चार्ज देना होता है. भारत में इस समय मात्र 4.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में शानदार इलेक्ट्रिक कारें उपलब्ध हैं, जो आपकी जेब के लिए बेहद बजट-फ्रेंडली साबित हो सकती हैं.
Tata Tiago EV: भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक हैचबैक
अगर आपका बजट लिमिटेड है, तो Tata Tiago EV इस त्योहारी सीजन में आपके लिए सबसे बेहतरीन चॉइस साबित होगी. इस पॉपुलर इलेक्ट्रिक हैचबैक को आप BaaS स्कीम के तहत केवल 4.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. इसके बाद आपको बैटरी के इस्तेमाल के लिए प्रति किलोमीटर के हिसाब से 2.6 रुपये का छोटा सा रेंटल चार्ज देना होगा. डिजाइन के मामले में ये कार बेहद स्पोर्टी है, जिसमें खास ईवी-ब्लू कलर के हाइलाइट्स मिलते हैं जो इसे सामान्य पेट्रोल मॉडल से अलग बनाते हैं. केबिन के अंदर प्रीमियम डुअल-टोन इंटीरियर के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और हाइवे पर आराम से चलने के लिए क्रूज कंट्रोल जैसी कई आधुनिक खूबियां दी गई हैं.
सुरक्षा के लिए टाटा ने इस कार में दो एयरबैग, ABS के साथ EBD, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और पीछे आसानी से पार्क करने के लिए एक रियर-व्यू कैमरा दिया है. परफॉर्मेंस की बात करें तो ये कार दो बैटरी पैक्स 19.2 kWh और 24 kWh के ऑप्शन्स में आती है. ये इसके 74 bhp की पावर वाले इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ी है. ये हैचबैक सिंगल चार्ज में लगभग 250 से 315 किमी की शानदार ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है.
MG Windsor EV: लग्जरी और आराम
प्रीमियम लुक और बेहतरीन कम्फर्ट चाहने वाले परिवारों के लिए MG Windsor EV एक बहुत ही कमाल की कार है. ये गाड़ी BaaS ऑप्शन के साथ 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है, जिसके साथ आपको 3.99 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल चार्ज देना होता है. इसके 'एयरोग्लाइड' डिजाइन, बॉडी में फ्लश डोर हैंडल्स और एक बड़े ग्लास रूफ के कारण ये सड़क पर काफी महंगी और फ्यूचरिस्टिक नजर आती है. इसके इंटीरियर की सबसे बड़ी खासियत इसकी Aero Lounge रियर सीटें हैं, जिन्हें किसी सोफे की तरह 135 डिग्री तक रीक्लाइन जा सकता है. इसके अलावा केबिन में 15.6-इंच का अब तक का सबसे बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलती हैं.
यह भी पढ़ें | Tata की कारों पर 3.35 लाख तक की छूट, कीमत 6.99 लाख से शुरू, प्रीमियम फीचर्स से लैस
सुरक्षा के मामले में भी ब्रिटिश हेरिटेज वाले इस ब्रांड ने कोई कसर नहीं छोड़ी है. इसमें छह एयरबैग, चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, हिल स्टार्ट असिस्ट और तंग गलियों में नेविगेट करने के लिए 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा दिया गया है. इस कार में 38 kWh का प्रिजमैटिक सेल बैटरी पैक लगा है, जो इसकी 136 PS पावर और 200 Nm टॉर्क वाली मोटर को पावर भेजता है. कंपनी का दावा है कि ये कार सिंगल चार्ज में 449 किमी की देती है.
Tata Punch EV: सुरक्षा और मजबूती के साथ धांसू फीचर्स
रफ-एंड-टफ SUV लुक पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए Tata Punch EV एक शानदार चॉइस है. इस माइक्रो-इलेक्ट्रिक SUV को BaaS प्रोग्राम के तहत लगभग 6.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है. इसके बाद प्रति किलोमीटर चलने के हिसाब से लगभग 3.3 रुपये का बैटरी रेंटल देना होता है. इसका मस्कुलर डिजाइन, बोनट पर मिलने वाली पूरी चौड़ाई वाली LED DRL और इसका ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस इसे सड़क पर एक किलर लुक देते हैं. इसके केबिन को काफी हाई-टेक बनाया गया है, जिसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इलेक्ट्रिक सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जर जैसी तमाम शानदार सुविधाएं शामिल हैं.
सुरक्षा के मामले में तो पंच ने भारतीय बाजार में अपनी एक अलग ही धाक जमाई है. इस गाड़ी को क्रैश टेस्ट में शानदार 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है और ये छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और 360-डिग्री कैमरे जैसी बेहतरीन सुरक्षा तकनीकों से लैस है. ये SUV 25 kWh और 35 kWh के दो अलग-अलग बैटरी ऑप्शन्स में आती है, जो वेरिएंट के हिसाब से 82 PS से 122 PS तक की पावर जनरेट करते हैं. ये कार सिंगल चार्ज में 315 से 421 किमी तक की बेजोड़ रेंज का दावा करती है.
यह भी पढ़ें | आ गई Hero की धाकड़ बाइक, मिलेंगे ये एडवांस फीचर्स, जानें कीमत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं