सरकार ने बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है. ये बुलेट ट्रेन दिल्ली की पहली बुलेट ट्रेन होगी, जो उत्तर प्रदेश, बिहार से बंगाल होते हुए असम के शहर गुवाहाटी तक जाएगी. लगभग 1500 किमी लंबे कॉरिडोर से दिल्ली-गुवाहाटी का सफर 30-35 घंटे की जगह सिर्फ 8 घंटे रह जाएगा.दिल्ली-पटना बुलेट ट्रेन रूट में बिहार में पांच स्टेशन प्रस्तावित हैं. दिल्ली-पटना बुलेट ट्रेन का सफर 4 घंटे 41 मिनट में हो जाएगा, जिसमें अभी 11 से 14 घंटे तक लगते हैं.
दिल्ली-पटना बुलेट ट्रेन रूट पर 5 स्टेशन
1. बक्सर: उत्तर प्रदेश सीमा से सटे बिहार का पहला प्रवेश द्वार
2. पटना: बिहार की राजधानी और इकोनॉमिक हब
3. बेगूसराय: इंडस्ट्रियल और एग्रीकल्चर हब
4. खगड़िया: सेंट्रल बिहार का कनेक्टिविटी पॉइंट
5. कटिहार: पूर्वोत्तर बिहार का रेल जंक्शन

दिल्ली-गुवाहाटी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के 10 स्टेशन
1. दिल्ली: बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का पहला स्टेशन सराय काले खां में
2. नोएडा: जेवर एयरपोर्ट से बुलेट ट्रेन की सीधी कनेक्टिविटी
3. अलीगढ़: पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रमुख केंद्र।
4. लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी
5. वाराणसी: काशी विश्वनाथ के साथ सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र
6. पटना : बिहार की राजधानी और पूर्वी भारत का मुख्य जंक्शन
7. कटिहार: पूर्वोत्तर बिहार का एक मेन रेल पॉइंट
8. सिलिगुड़ी : चिकन नेक और सिक्किम, दार्जिलिंग का प्रवेश द्वार
9. बोंगाईगांव: असम के पश्चिमी हिस्से का इंडस्ट्रियल हब
10. गुवाहाटी: कॉरिडोर का आखिरी टर्मिनल
दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन रूट
दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन रूट 1500 किमी के नेटवर्क के साथ देश की सबसे लंबी बुलेट ट्रेन होगी.ये दिल्ली को करीब 50 करोड़ की आबादी वाले चार बड़े राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम से जोड़ देगी. दिल्ली के बाद नोएडा, आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, पटना के बाद बंगाल में सिलिगुड़ी और असम में गुवाहाटी स्टेशन होगा. सरकार की योजना पहले चरण में दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन रूट, दूसरा वाराणसी से सिलीगुड़ी और तीसरा सिलीगुड़ी से गुवाहाटी तक तीसरे चरण में हाईस्पीड कॉरिडोर बनेगा.
बुलेट ट्रेन से बड़े शहरों का सफर
दिल्ली से कानपुर: 5 से 7 घंटे : 1 घंटा 45 मिनट
दिल्ली से लखनऊ: 6 से 8 घंटे : 2 घंटे 12 मिनट
दिल्ली से पटना: 11 से 14 घंटे : 4 घंटे 41 मिनट
दिल्ली से सिलिगुड़ी: 18 से 22 घंटे: 6 घंटे
दिल्ली से गुवाहाटी: 30 से 35 घंटे : 8 घंटे से कम
वाराणसी से लखनऊ: 1 घंटा 21 मिनट
वाराणसी से पटना: 1 घंटा लगेगा
ये भी पढ़ें - दिल्ली-मुंबई से दिल्ली-गुवाहाटी तक 7 हाईस्पीड कॉरिडोर का ऐलान, कानपुर-लखनऊ-पटना समेत कई शहरों को मिलेगी तेज कनेक्टिविटी
बुलेट ट्रेन का किराया हवाई जहाज से कम
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि बुलेट ट्रेन का किराया हवाई जहाज के किराये से काफी कम रखा जाएगा. इसमें प्रीमियम और स्टैंडर्ड क्लास की दो तरह की सेवाएं होंगी. इस ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनें कंक्रीट ट्रैक और 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली जापानी शिनकानसेन तकनीक पर चलेंगी. इसके लिए सर्वे और डीपीआर का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा.
ये भी पढ़ें - अमेरिका में बन रही दुनिया की सबसे महंगी बुलेट ट्रेन, 804 किमी रूट पर 231 अरब डॉलर तक खर्च
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं