- राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर लोकतंत्र खत्म करने का गंभीर आरोप लगाया
- उन्होंने कहा कि 300 सांसद देश का लोकतंत्र को बचाने के लिए ज्ञानेश कुमार से मिलना चाहते थे
- राहुल गांधी ने वोट चोरी कर देश को हाईजैक करने का आरोप लगाया और चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान आकाशवाणी भवन में रोके गए राहुल गांधी का मीडिया से बातचीत के दौरान गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने बीजेपी और चुनाव आयोग पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी कहा है कि बीजेपी जो भी कहे उसमें उनको कोई दिलचस्पी नहीं है. वह हिंदुस्तान के लोकतंत्र को बचाने के लिए यहां खड़े हैं. उनके साथ यहां पर कुछ घंटे पहले 300 लोकसभा और राज्यसभा के सांसद आए थे. वो भी देश के लोकतंत्र को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.
देश को लोकतंत्र को खत्म किया गया
राहुल गाँधी ने कहा कि अमित शाह, नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत, ज्ञानेश कुमार, इन लोगों ने देश को लोकतंत्र को खत्म कर दिया है. इस बात को पूरा देश, देश के युवा मानते और समझते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि मुझे रोकने वाले पुलिस वाले भी यही मानते हैं. उन्होंने खुद कहा कि हम ये जानते हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि वोट चोरी कर देश को हाईजैक किया गया है, ज्ञानेश कुमार ने इसमें मदद की है. मैं ये सोच समझकर कह रहा हूं कि सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी. कोई भी बचेगा नहीं.
LIVE: Rahul Gandhi Holds Press Conference outside Prasar Bharati Bhawan I Delhi #Rahulgandhi #INDIABloc Protest #GyaneshKumar https://t.co/xrTIXeA84u
— ANI (@ANI) October 6, 2026
300 सांसद ज्ञानेश कुमार से मिलना चाहते हैं, वे डर गए हैं
300 सांसदों को यहां पर रोका गया, अब हमें यहां बैठा रखा है. चुनाव आयोग यहां से 50 गज दूर है, लेकिन हमें जाने नहीं दिया जा रहा है, क्या दिक्कत है ये समझ नहीं आ रहा है. 300 सांसद ज्ञानेश कुमार से मिलना चाहते हैं. वह डरे हुए हैं. पता नहीं देश में क्या हो रहा है. अगर चुनाव आयोग प्रतिनिधियों से नहीं मिलेगा तो फिर लोकतंत्र का क्या मतलब है.
बता दें कि विपत्री सांसद आज चुनाव आयोग जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनको संसद भवन मार्ग पर ही रोक दिया. राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया. राहुल गांधी अब भी भी आकाशवाणी भवन के भीतर हैं. इसी दौरान गेट से उन्होंने मीडिया से बातचीत की है.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढ़ें-INDIA अलायंस मार्च- आकाशवाणी भवन के अंदर जमे हैं राहुल-प्रियंका, चुनाव आयोग दफ्तर जाने पर अड़े
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं