विज्ञापन

भूल जाइए OLA-Uber! इस शहर में आ गई Bharat Taxi, बारिश के समय भी नहीं बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का भाड़ा

पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में Bharat Taxi की शुरुआत हो गई है. यह ड्राइवरों के स्वामित्व वाली कैब सर्विस है, जिसमें बारिश और पीक आवर्स में भी सर्ज प्राइसिंग नहीं लगेगी. जानें किराया और खास बातें.

भूल जाइए OLA-Uber! इस शहर में आ गई Bharat Taxi, बारिश के समय भी नहीं बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का भाड़ा
AI Generated Image

अगर आप भी OLA-UBER की चिकचिक से परेशान हो गए हैं तो आपके लिए Bharat Taxi एक बढ़िया ऑप्शन है. अब पुणे और पिंपरी-चिंचवड के यात्रियों के लिए Bharat Taxi का एक नया विकल्प उपलब्ध हो गया है. भारत की पहली सहकारी मॉडल (Cooperative-led) और ड्राइवरों के स्वामित्व वाली कैब सर्विस Bharat Taxi ने पिछले सप्ताह से दोनों शहरों में आधिकारिक तौर पर अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं. कंपनी का दावा है कि इसमें बारिश, त्योहार या ज्यादा मांग के दौरान भी सर्ज प्राइसिंग नहीं लगेगी और किराया तय रहेगा.

ट्रायल के बाद शुरू हुई Bharat Taxi  की पूरी सर्विस

Indian Express की रिपोर्ट के अनुसार, Bharat Taxi की शुरुआत चरणबद्ध तरीके से की गई. सबसे पहले 25 मई को मुंबई में ट्रायल शुरू हुआ, इसके बाद 26 जून को पुणे में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया. 23 जुलाई को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इस सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया. अब ट्रायल पूरा होने के बाद पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के यात्री Bharat Taxi ऐप के जरिए कैब बुक कर सकते हैं. Bharat Taxi के पुणे सिटी हेड मोहित मित्रा ने बताया कि सर्विस अब पूरी तरह से शुरू हो चुकी है.

Latest and Breaking News on NDTV

Ola, Uber और Rapido से कैसे अलग है Bharat Taxi?

Bharat Taxi ने अब तक करीब 35,000 ड्राइवरों को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ा है. ये सर्विस Zero Commission मॉडल पर काम करती है, यानी ड्राइवरों से किसी तरह का कमीशन नहीं लिया जाता है. कंपनी के मुताबिक, किराया ड्राइवरों से चर्चा और RTO के नियमों के आधार पर तय किया गया है. Ola, Uber और Rapido की तरह बारिश, त्योहार या ज्यादा मांग के समय किराया कई गुना नहीं बढ़ेगा.

हालांकि सुबह और शाम के पीक आवर्स में किराए में अधिकतम 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जा सकती है. इसके अलावा कंपनी ने न्यूनतम और अधिकतम किराया भी तय कर दिया है. उदाहरण के तौर पर Sedan कैब का किराया RTO की बेस दर 25 रुपये प्रति किलोमीटर रखा गया है, जबकि अन्य प्लेटफॉर्म पर यही किराया 18 रुपये से 32.50 रुपये प्रति किलोमीटर तक बदल सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

एयरपोर्ट और इंटरसिटी सर्विस भी होगी शुरू

Bharat Taxi एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ बातचीत कर रही है ताकि Aeromall में यात्रियों के लिए पिकअप बूथ और डिपॉजिट सिस्टम शुरू किया जा सके. उम्मीद है कि ये सुविधा जल्द शुरू होगी. इसके साथ ही कंपनी ने पुणे से मुंबई के बीच इंटरसिटी कैब सेवा भी शुरू कर दी है. इसमें Hatchback का किराया 21 रुपये प्रति किलोमीटर, Sedan का 23 रुपये प्रति किलोमीटर और SUV का 30 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है.

सहकारी मॉडल पर चल रही है सेवा

आपको बता दें कि Bharat Taxi का संचालन सहकार टैक्सी कॉपरेटिव लिमिटेड (STCL) और नेशनल कॉपेरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NCDC) की साझेदारी में किया जा रहा है. इस पहल को Amul और NABARD जैसी संस्थाओं का भी सपोर्ट मिला हुआ है.

ये भी पढ़ें: भूल जाइए पेट्रोल-बिजली! आ गया धूप से चलने वाला स्कूटर, 60 किमी तक की है रेंज, जान लीजिए कीमत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Auto, Bharat Taxi, Bharat Taxi App India, Ola, Uber
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com