विज्ञापन

KTM RC 200 की होगी छुट्टी! आ गई नई Pulsar RS200, कीमत 2 लाख रुपये कम, जानें फीचर्स

बजाज ऑटो ने भारत में अपनी धाकड़ स्पोर्ट्स बाइक Pulsar RS200 का नया मॉडल लॉन्च कर दिया है. ये राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और क्विकशिफ्टर जैसे फीचर्स से लैस है. जानिए कीमत.

KTM RC 200 की होगी छुट्टी! आ गई नई Pulsar RS200, कीमत 2 लाख रुपये कम, जानें फीचर्स
Pulsar RS200
Bajaj

टू-व्हीलर सेक्टर की दिग्गज कंपनी Bajaj Auto ने भारतीय बाजार में अपनी बेहद पॉपुलर फुली-फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक Pulsar RS200 का नया अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है. इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 2 लाख रुपये से कम रखी गई है. अब इस स्पोर्ट्स बाइक को बड़ा अपडेट मिला है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल कंट्रोल, राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और एक क्विकशिफ्टर जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं. इसके अलावा बाइक के हार्डवेयर और डिस्प्ले स्क्रीन को भी काफी एडवांस बनाया गया है. कंपनी इन बदलावों के जरिए इस बाइक को युवाओं के बीच फिर से पॉपुलर बनाने की कोशिश कर रही है.

इंजन और पावर की बात करें तो नई Pulsar RS200 में पहले वाला ही 199.5cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, लेकिन अब इसकी पावर 24 hp से बढ़कर 25 hp हो गई है. ये इंजन अब पहले के 9,750rpm के मुकाबले 10,000rpm पर अपनी पीक पावर जनरेट करता है, जबकि इसका टॉर्क पहले की तरह ही 18.7 Nm पर बरकरार है. इस बार सबसे बड़ा बदलाव इसमें इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी (ETB) का जुड़ना है, जो बाइक के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को थ्रॉटल रिस्पॉन्स को बेहतर तरीके से कंट्रोल करने की सुविधा देता है. अब इस बाइक में स्पोर्ट, रोड, रेन, ऑफ-रोड और Tour जैसे पांच राइडिंग मोड्स मिलते हैं. इसके साथ ही तेज रफ्तार में पिछले पहिये को फिसलने से बचाने के लिए ट्रैक्शन कंट्रोल भी दिया गया है.

रोड पर बेहतरीन ग्रिप और सेफ्टी

इसके अलावा बाइक में स्पोर्ट्स शिफ्टर भी जोड़ा गया है, जो असल में एक बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर है. ये राइडर को बिना क्लच दबाए गियर को ऊपर या नीचे करने की सुविधा देता है. हार्डवेयर की बात करें तो इसके पुराने फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क्स को हटाकर 37mm के अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क्स लगा दिए हैं. ये बदलाव ब्रेक लगाने और मोड़ों पर बाइक की मजबूती और हैंडलिंग को काफी बेहतर बना देता है. इसके पिछले पहिये में भी बदलाव करते हुए अब 140/70-R17 का रेडियल टायर दिया गया है, जो सड़क पर राइडर को बेहतरीन ग्रिप और सेफ्टी देगा.

Latest and Breaking News on NDTV

मिलेगा TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

इस बाइक में सबसे बड़ा और साफ दिखने वाला बदलाव इसके डैशबोर्ड के अंदर हुआ है. इसमें अब पुराने LCD डिस्प्ले की जगह अब इसमें 5-इंच का रंगीन TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो सफर के दौरान स्क्रीन पर ही Google Maps नेविगेशन को सपोर्ट करता है. इसके दूसरे नए फीचर्स में हाथ के हिसाब से एडजस्ट होने वाले लीवर्स, एक फास्ट USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, हैजर्ड-लाइट स्विच और पैनिक ब्रेक अलर्ट शामिल हैं. आपको बता दें कि ये नया TFT डिस्प्ले बिल्कुल वैसा ही है जो बजाज के सबसे लेटेस्ट प्रीमियम मॉडल्स में देखने को मिलता है.

कीमत की बात करें तो इस नई अपडेटेड Pulsar RS200 की एक्स-शोरूम कीमत 1,98,441 रुपये है, जो इसके पुराने मॉडल के मुकाबले लगभग 16,773 रुपये अधिक है. कीमत में ये बढ़ोतरी बाइक में किए गए बड़े बदलावों, एडवांस सस्पेंशन और बेहतरीन डिस्प्ले हार्डवेयर के कारण पूरी तरह जायज लगती है. इस नई कीमत के साथ अब यह बाइक बाजार में बिकने वाली Hero Karizma XMR (कीमत 1.86 लाख से शुरू) से थोड़ी महंगी हो गई है, लेकिन अभी भी ये KTM RC 200 (कीमत 2.33 लाख) से काफी सस्ती है.

यह भी पढ़ें | Tata की नई SUV.. दमदार रेंज, Nexon से दमदार फीचर्स, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bike, 2-wheelers, Pulsar, Bajaj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com