विज्ञापन

Pulsar N160 का जलवा: नए अवतार में पहले से कहीं ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम हुई बजाज की ये दमदार बाइक

Bajaj ने इस नए मॉडल में कई जरूरी और उपयोगी फीचर्स जोड़े हैं. बाइक में अब ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है, जिससे ब्रेकिंग ज्यादा सुरक्षित और कंट्रोल्ड होती है.

Pulsar N160 का जलवा: नए अवतार में पहले से कहीं ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम हुई बजाज की ये दमदार बाइक
Bajaj Pulsar N160 का नया अवतार, अब और ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम

Bajaj ऑटो ने अपनी पॉपुलर बाइक Pulsar N160 की लाइनअप को और मजबूत करते हुए एक नया वेरिएंट लॉन्च किया है. इस नए मॉडल की कीमत 1.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है. कंपनी ने इस बाइक में कुछ प्रीमियम फीचर्स जोड़े हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा स्पोर्टी, स्टाइलिश और बेहतर राइडिंग एक्सपीरिएंस देने वाली बाइक बन गई है.

इस नए Pulsar N160 वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत इसका गोल्ड-फिनिश्ड USD (Upside Down) फ्रंट फोर्क्स है. आमतौर पर USD फोर्क्स प्रीमियम और स्पोर्ट्स बाइक्स में देखने को मिलते हैं. इससे बाइक का फ्रंट हिस्सा ज्यादा मजबूत और आकर्षक दिखता है. साथ ही यह बाइक की हैंडलिंग और बैलेंस को बेहतर बनाने में भी मदद करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

फीचर्स में भी हुआ बड़ा अपग्रेड

Bajaj ने इस नए मॉडल में कई जरूरी और उपयोगी फीचर्स जोड़े हैं. बाइक में अब ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है, जिससे ब्रेकिंग ज्यादा सुरक्षित और कंट्रोल्ड होती है. इसके अलावा इसमें Assist और Slipper Clutch भी मिलता है, जिससे गियर बदलना स्मूद हो जाता है और लंबी राइड में थकान कम होती है. बाइक में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप लगाया गया है जो रात में बेहतर रोशनी देता है. साथ ही USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है, जिससे मोबाइल चार्ज करना आसान हो जाता है. इसमें सिंगल-पीस सीट सेटअप भी है, जो रोजमर्रा की यात्रा में आरामदायक अनुभव देता है.

Honda City Facelift 2026 Launch: तस्वीरों में देखें नया डिजाइन और दमदार फीचर्स, जानिए कीमत भी

हालांकि फीचर्स में बदलाव हुआ है, लेकिन बाइक के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. Pulsar N160 में वही 164.82cc सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 16bhp की पावर और 14.65Nm टॉर्क पैदा करता है. इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. यह इंजन शहर की सवारी और हाईवे दोनों के लिए अच्छा माना जाता है. 

यह बाइक 17-इंच अलॉय व्हील्स पर चलती है, जो बेहतर रोड ग्रिप देते हैं. बाइक के आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं और साथ में ड्यूल-चैनल ABS इसे ज्यादा सुरक्षित बनाता है. तेज स्पीड में ब्रेक लगाने पर बाइक ज्यादा कंट्रोल में रहती है.

Latest and Breaking News on NDTV

डिजिटल फीचर्स और अलग-अलग वेरिएंट

Pulsar N160 में कंपनी ने अपना डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल बरकरार रखा है, जिससे स्पीड, फ्यूल और दूसरी जरूरी जानकारी साफ दिखाई देती है. इसके हाई वेरिएंट्स में Bluetooth कनेक्टिविटी और Ride Modes जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. कंपनी इस बाइक को कई वेरिएंट्स में बेचती रहेगी, जिनमें Single-channel ABS, Dual-channel ABS, USD Fork और Split-seat वर्जन शामिल हैं. रंगों की बात करें तो यह बाइक Pearl Metallic White, Racing Red, Grey और Brooklyn Black में उपलब्ध होगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com