विज्ञापन

Bajaj Pulsar N160 S और N160 SS भारत में लॉन्च, फीचर्स जीत लेंगे दिल, फौरन जान लें कीमत और खासियत

Bajaj Pulsar N160 S और N160 SS भारत में लॉन्च हो गई हैं. नई 4-वाल्व इंजन, 4 राइड मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, Google Maps TFT डिस्प्ले और Crawl Technology जैसे फीचर्स के साथ जानें कीमत और पूरी डिटेल.

Bajaj Pulsar N160 S और N160 SS भारत में लॉन्च, फीचर्स जीत लेंगे दिल, फौरन जान लें कीमत और खासियत
  • नई Pulsar N160 S और Pulsar N160 SS लॉन्च
  • कीमत 1.33 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू
  • कई एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने भारत में नई Pulsar N160 S और Pulsar N160 SS को लॉन्च कर दिया है. इस लॉन्च के साथ कंपनी ने अपनी Pulsar N160 रेंज का विस्तार किया है. नई बाइक में पहले से ज्यादा ताकतवर 4-वाल्व इंजन, कई राइड मोड और एडवांस टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे 160cc Pulsar रेंज और प्रीमियम हो गई है. ये लॉन्च ऐसे समय हुआ है जब Pulsar अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रही है. नए वैरिएंट्स के जरिए बजाज N160 को ज्यादा प्रीमियम सेगमेंट में ले जाना चाहती है, जबकि मौजूदा Pulsar N160 की बिक्री भी जारी रहेगी.

नई Pulsar N160 S और N160 SS का सबसे बड़ा बदलाव इसका नया 164.5cc, 4-वाल्व इंजन है. ये इंजन 18.5bhp की पावर देता है, जो मौजूदा N160 के 164.9cc, 2-वाल्व इंजन की 16bhp पावर से काफी ज्यादा है. ये नया इंजन 14.4Nm का टॉर्क पैदा करता है और कंपनी का दावा है कि ये बाइक को 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.5 सेकंड में पहुंचा सकता है. बजाज के मुताबिक, यह अपने सेगमेंट की सबसे तेज और सबसे ज्यादा पावरफुल मोटरसाइकिल है. इंजन के साथ Intelligent Throttle यानी Electronic Throttle-by-Wire (ETB) सिस्टम दिया गया है, जो बेहतर और स्मूद पावर डिलीवरी के लिए थ्रॉटल रिस्पॉन्स को लगातार एडजस्ट करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

चार राइड मोड और नई राइडर टेक्नोलॉजी

ETB सिस्टम के साथ चार राइड मोड मिलते हैं, जिनमें रेन, स्पोर्ट, रोड और ऑफ-रोड शामिल हैं. ये मोड सड़क और मौसम की स्थिति के अनुसार बाइक की परफॉर्मेंस और थ्रॉटल रिस्पॉन्स को बदलते हैं, जिससे रोजमर्रा की राइडिंग, स्पोर्टी राइड और कम ग्रिप वाली सड़क पर बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है. Pulsar N160 SS में रिस्पांसिव ट्रैक्शन कंट्रोल भी दिया गया है, जो इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल सिस्टम के साथ मिलकर बदलती सड़क परिस्थितियों में बेहतर ग्रिप बनाए रखने में मदद करता है.
 

Latest and Breaking News on NDTV

नई बाइक में क्राउल टेक्नोलॉजी भी दी गई है. यह फीचर कम स्पीड पर राइडिंग को आसान बनाता है. इसकी मदद से बाइक ज्यादा गियर में भी बिना बार-बार क्लच दबाए या डाउनशिफ्ट किए स्मूद तरीके से चल सकती है. खासकर शहर के भारी ट्रैफिक में यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है.

N160 SS में Google Maps वाला TFT डिस्प्ले

टॉप वैरिएंट Pulsar N160 SS में 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है, जिसमें Google Maps मिररिंग का सपोर्ट दिया गया है. बजाज का दावा है कि भारत की किसी स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल में पहली बार ये फीचर दिया गया है, जिससे राइडर बाइक की स्क्रीन पर ही Google Maps नेविगेशन देख सकेंगे.
 

Latest and Breaking News on NDTV

जबकि Pulsar N160 S में उसकी तुलना सेटअप दिया गया है, लेकिन इसमें भी नई पीढ़ी के मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक अपग्रेड्स मिलते हैं.
Pulsar N160 SS में नए ग्राफिक्स, रंगीन अलॉय व्हील्स, बदला हुआ हैंडलबार एंगल और बेहतर राइडिंग कम्फर्ट के लिए सीट हाइट में बदलाव भी किए गए हैं, जिससे इसकी स्ट्रीटफाइटर स्टाइलिंग और आकर्षक बनती है. दोनों नए वैरिएंट Atlantic Blue, Pearl Metallic White और Brooklyn Black रंगों में उपलब्ध होंगे.

कीमत और पोजिशनिंग

Bajaj Pulsar N160 S की एक्स-शोरूम (दिल्ली) कीमत 1,33,511 रुपये रखी गई है, जबकि Pulsar N160 SS की कीमत 1,42,585 रुपये है. मौजूदा Pulsar N160 की बिक्री भी इन नए वैरिएंट्स के साथ जारी रहेगी.
 

Latest and Breaking News on NDTV

बजाज का कहना है कि 2026 के पहले छह महीनों में N160 रेंज की बिक्री में 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो इस सेगमेंट की औसत वृद्धि दर से तीन गुना ज्यादा है. कंपनी का दावा है कि N160 खरीदने वाले 70 प्रतिशत ग्राहक 35 वर्ष से कम उम्र के हैं.

नई Pulsar N160 S और N160 SS के जरिए बजाज ने अपनी N160 फैमिली को और बड़ा किया है. अब ग्राहकों के पास मौजूदा मॉडल के साथ ज्यादा परफॉर्मेंस और आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले नए विकल्प भी मौजूद हैं. 4-वाल्व इंजन, इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल, चार राइड मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल और Google Maps सपोर्ट वाला TFT कंसोल N160 SS को 160cc सेगमेंट की सबसे ज्यादा फीचर-लोडेड मोटरसाइकिलों में शामिल करता है.

ये भी पढ़ें- Volkswagen Virtus की स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, केवल 150 लोग ही खरीद पाएंगे, जानें कीमत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bajaj Pulsar N160 Specs, Bajaj Pulsar N160 Split Seat, Bajaj Pulsar N160 Price, Bajaj Pulsar N160, Pulsar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com