विज्ञापन

स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट Vs टाटा कर्व: स्टाइल, पावर और कीमत की जंग, किसने मारी बाजी?

Kushaq Facelift vs Curvv Price: मार्केट में 2026 स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट और टाटा कर्व के बीच एक कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. खबर में जानें कीमत, फीचर्स और डिजाइन में कौन सी गाड़ी आगे निकल रही है.

स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट Vs  टाटा कर्व: स्टाइल, पावर और कीमत की जंग, किसने मारी बाजी?

Kushaq Facelift vs Curvv Price: भारत में इस समय ज्यादा से ज्यादा लोग SUV खरीद रहे हैं. इसी वजह से दो गाड़ियां ग्राहकों की विश लिस्ट में जरूर शामिल हो रही हैं. पहली नई 2026 स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट और दूसरी टाटा कर्व. दोनों की कीमत करीब बराबर है, लेकिन दोनों का लुक अलग है. स्कोडा कुशाक जहां दमदार बॉडी और बढ़िया परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. वहीं टाटा कर्व दिखने में ज्यादा नई और स्टाइलिश है, क्योंकि इसका डिजाइन कूपे जैसा है.

डिजाइन और लुक्स

2026 स्कोडा कुशाक का लुक पहले की तरह ही है. इसमें कुछ नए बदलाव हु हैं. अब ये नए ग्रीन और चेरी रेड कलर में आती है, जो देखने में अच्छी लगती है. इसमें नई एलईडी लाइट्स कार को नया और स्टाइलिश लुक देती हैं. वहीं, टाटा कर्व देखने में बहुत है. ये एक ऐसी SUV है जो स्टाइलिश कूपे जैसी दिखती है. इसकी पीछे की झुकी हुई छत इसे आम गाड़ियों से खास बनाती है.

साइज और स्पेस

डाइमेंशन्स के मामले में टाटा कर्व कुशाक से लंबी और चौड़ी है. लेकिन,  स्कोडा कुशाक का व्हीलबेस टाटा कर्व से बड़ा है. मतलब कुशाक के केबिन के अंदर पीछे बैठने वाले पैसेंजर के लिए लेगरूम ज्यादा मिलता है. हालांकि सामान रखने के लिए टाटा कर्व कुशाक से कहीं आगे है. लंबी फैमिली ट्रिप्स के लिए कर्व ज्यादा प्रैक्टिकल है.

फीचर्स में कौन आगे?

टाटा कर्व को फीचर्स का खजाना बोल सकते हैं. इसमें 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीटें और लेवल-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. वहीं कंपनी ने 360-डिग्री कैमरा और पावर्ड टेलगेट जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए हैं. स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट में 10.25-इंच का डिजिटल क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ और पहली बार इस सेगमेंट में रियर सीट मसाजर दिया है. यानी लंबी यात्रा के दौरान थकान होने पर मसाज भी ले सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- मिस्ड कॉल से आया प्लान, भारतीय इंजीनियर अपूर्व श्रीवास्तव ने खड़ा किया $1 बिलियन का AI स्टार्टअप

किसका इंजन दमदार

असली फर्क यहीं है. स्कोडा कुशाक एक ड्राइवर्स कार है. इसका 1.5-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन 150 PS की पावर देता है, जो परफॉरमेंस के मामले में टाटा कर्व के किसी भी पेट्रोल इंजन से बेहतर है. इसका नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन शिफ्टिंग को एक दम मलाई जैसा बना देता है. दूसरी तरफ टाटा कर्व उन लोगों के लिए है जो ऑप्शन चाहते हैं. इसमें दो पेट्रोल इंजन के साथ एक 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी है. अगर आपका रनिंग बहुत ज्यादा है और आप माइलेज के लेकर हमेशा टेंशन में रहते हैं, तो कर्व का डीजल इंजन आपकी पसंद बन सकता है.

क्या है दोनो गाड़ियों की कीमत?

दामों की बात करें तो टाटा कर्व की कीमत 9.7 लाख रुपये से 19.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है. स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट को आप 10.69 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में अपने घर ला सकते हैं. एक बात यहां नोट कीजिए कि कर्व का शुरुआती मॉडल कुशाक से करीब 1 लाख रुपये सस्ता है, जिसे आप अपने बजट के अनुसार देख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- इंश्योरेंस में 100% FDI को हरी झंडी, विदेशी कंपनियों की होगी एंट्री, जानें आपकी पॉलिसी पर क्या पड़ेगा असर

लेखक के बारे में
img
शुभम उपाध्याय
shubham.upadhyay@ndtv.com
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 Skoda Kushaq Facelift, Tata Curvv Features, SUV Comparison 2026 India, Skoda Vs Tata, Kushaq Facelift Vs Curvv Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com