Renault ने अपनी सबसे पॉपुलर एंट्री-लेवल हैचबैक कार Kwid का 2026 एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है. इस नई कार की शुरुआती कीमत 4.53 लाख रुपये (ex-showroom) तय की गई है. कंपनी ने न सिर्फ इसके लुक को बदला है बल्कि इसके केबिन और फीचर्स लिस्ट को भी पहले से काफी ज्यादा अपडेट कर दिया है. कंपनी ने पुराने 'Authentic' और 'Techno' वेरिएंट्स को पूरी तरह से बंद कर दिया है. अब यह कार सिर्फ दो ट्रिम्स - Evolution और Climber में ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगी.
हालांकि इसका बेस प्राइस पुराने मॉडल से लगभग 22,000 रुपये ज्यादा है लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि इसके टॉप-एंड वेरिएंट्स अब पहले के मुकाबले 14,000 रुपये से लेकर 32,000 रुपये तक सस्ते हो गए हैं. इसका सबसे महंगा वेरिएंट 5.61 लाख रुपये में मिल रहा है.
अगर लुक्स की बात करें तो 2026 Renault Kwid में अब आपको नया 3D Renault बैज देखने को मिलेगा जो इसके फ्रंट लुक को शानदार बनाता है. इसके अलावा इसके 14-इंच के स्टील व्हील्स के लिए नए डुअल-टोन व्हील कवर्स दिए गए हैं. कार के पिछले हिस्से यानी टेलगेट पर अब नए सिल्वर फिनिश के साथ 'Kwid' की लिखावट मिलती है. इसके अलावा पुराने मॉडल की तरह ही इसमें LED DRLs, हैलोजन हेडलैम्प्स और दमदार बंपर को बरकरार रखा गया है.
कंपनी ने इसमें अपनी बड़ी एसयूवी Renault Kiger वाला थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया है जिसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम को कंट्रोल करने के लिए बटन दिए गए हैं. इसके अलावा कार में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है. कार में मैनुअल एसी, पावर विंडो और एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है जो ड्राइवर को सारी जरूरी जानकारियां देता है.
इसके क्लाइंबर वेरिएंट में अब आपको पूरे 6 एयरबैग्स मिलने वाले हैं जबकि इसके इवोल्यूशन (Evolution) वेरिएंट में डुअल एयरबैग्स दिए गए हैं. सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए इसमें रियर पार्किंग कैमरा, पार्किंग सेंसर्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), एबीएस के साथ ईबीडी और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे कमाल के फीचर्स दिए गए हैं जो इस बजट की कारों में बहुत कम देखने को मिलते हैं.
Skoda Kodiaq RS Launch: लॉन्च होते ही सिर्फ 6 मिनट में बिक गई स्कोडा की यह सुपरफास्ट SUV
दमदार इंजन और CNG का विकल्प
2026 रेनॉल्ट क्विड में मैकेनिकल तौर पर कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसमें पहले की तरह ही 1.0-लीटर का तीन-सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन मिलता है जो 69hp की पावर और 92.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह कार 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी (ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स के साथ आती है. सबसे मजेदार बात यह है कि जो लोग पेट्रोल के खर्चे से बचना चाहते हैं वे 70,450 रुपये की अतिरिक्त कीमत चुकाकर कंपनी से ही रेट्रोफिटेड CNG किट लगवा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं