विज्ञापन

Renault लॉन्च करने जा रही है अपनी सबसे सस्ती कार Kwid का नया अवतार! लीक हुई सारी डिटेल्स

Renault अपनी सबसे पॉपुलर हैचबैक Kwid का नया Facelift मॉडल 3 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है. नए डिजाइन, बड़े टचस्क्रीन और प्रीमियम इंटीरियर की पूरी डिटेल यहां देखें.

Renault लॉन्च करने जा रही है अपनी सबसे सस्ती कार Kwid का नया अवतार! लीक हुई सारी डिटेल्स
नई Renault Kwid Facelift की लीक हुई सारी डिटेल्स.
Renault Kwid Facelift

Renault अपनी सबसे पॉपुलर और सबसे सस्ती एंट्री-लेवल हैचबैक Kwid का नया अपडेटेड अवतार यानी Kwid Facelift लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. कंपनी इस नई कार को 3 जुलाई को भारत में लॉन्च करेगी. Kwid का यह मिड-साइकिल अपडेट इसके लुक और फीचर्स को एकदम फ्रेश बना देगा. अगर आप भी कम बजट में एक बेहतरीन कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है.

लॉन्च से पहले इस कार को कई बार सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिससे इसके डिजाइन को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं. नई Kwid फेसलिफ्ट में पूरी तरह से नया डिजाइन नहीं बल्कि कुछ जरूरी और स्मार्ट कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे. जैसे फ्रंट बंपर, ग्रिल और पिछले हिस्से में नई एलईडी टेल-लाइट्स दी जाएंगी जो इसके लुक को पहले से ज्यादा मस्कुलर बनाती हैं.

Hero Passion Plus: मात्र 84 हजार में Bluetooth और Disc Brake! Hero ने लॉन्च की नई Passion Plus

सिर्फ बाहर से ही नहीं, बल्कि कार के अंदर बैठने पर भी आपको इस बार एक नया और प्रीमियम अहसास होने वाला है. कार के इंटीरियर में कई बड़े बदलावों की उम्मीद है जो इस एंट्री-लेवल सेगमेंट में हलचल मचा देंगे. नए मॉडल में कंपनी एक बड़े साइज का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दे सकती है. इसके साथ ही इसके डैशबोर्ड के लेआउट को भी नया रूप दिया गया है और सीटों के लिए पहले से बेहतर क्वालिटी के मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है ताकि सफर आरामदायक हो सके.

अगर बात करें कार की ताकत और परफॉर्मेंस की, तो कंपनी इसके मैकेनिकल्स में कोई बदलाव नहीं करने जा रही है. इसमें पहले की तरह ही भरोसा जताते हुए पुराना 1.0-लीटर का, तीन-सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया जाएगा. यह इंजन 65 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है जो शहर और हाईवे दोनों रास्तों के लिए काफी बढ़िया माना जाता है. ट्रांसमिशन के लिए ग्राहकों को इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 5-स्पीड ऑटोमैटिक (AMT) गियरबॉक्स दोनों का ऑप्शन मिलता रहेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Renault KWID, Renault Kwid Facelift 800cc
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com