विज्ञापन

भारत में लॉन्च हुई BMW X6 सुपरकार, सिर्फ 4.3 सेकंड में पकड़ती है 100 की स्पीड, जानिए कीमत

BMW India ने भारत में अपनी दमदार और लग्जरी Coupe-SUV 'BMW X6 M60i xDrive' को V8 इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है.

भारत में लॉन्च हुई BMW X6 सुपरकार, सिर्फ 4.3 सेकंड में पकड़ती है 100 की स्पीड, जानिए कीमत
V8 इंजन के साथ लौटी BMW X6
Photo Credit: BMW

BMW ने अपनी सबसे पॉपुलर और स्पोर्टी कूपे-एसयूवी (Coupe-SUV) यानी BMW X6 को एक बार फिर भारत के मार्केट में उतार दिया है. लेकिन इस बार यह गाड़ी पहले से कहीं ज्यादा ज्यादा पावरफुल और बेहद खतरनाक V8 इंजन अवतार में वापस लौटी है. नई BMW X6 M60i xDrive को कंपनी ने एक बेहद यूनिक कूपे-एसयूवी डिजाइन दिया है. इसकी ढलान वाली रूफलाइन इसे सड़क पर एक स्पोर्टी और मस्कुलर लुक देती है. 

फ्रंट में सिग्नेचर ब्लैक किडनी ग्रिल के साथ मस्कुलर एम (M) बैजिंग दी गई है. इसके अलावा, गाड़ी में एडैप्टिव एलईडी हेडलाइट्स, 21-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स और क्वाड एग्जॉस्ट (चार साइलेंसर) दिए गए हैं. ग्राहक इसे छह बेहतरीन कलर्स और कई कस्टमाइजेशन ऑप्शंस के साथ खरीद सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

गाड़ी के अंदर कदम रखते ही आपको पूरी तरह से डिजिटल और फ्यूचरिस्टिक दुनिया का अहसास होगा. डैशबोर्ड पर एक बड़ा कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 12.3-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.9-इंच का मुख्य कंट्रोल डिस्प्ले शामिल है. इसके केबिन में एंबियंट लाइटिंग के साथ प्रीमियम लकड़ी की ट्रिमिंग दी गई है. आराम के लिए वेंटिलेटेड सीट्स दी गई हैं, जिन्हें आप इलेक्ट्रिकली एडजस्ट कर सकते हैं. साथ ही, इसमें 8 अलग-अलग प्रोग्राम वाला मसाज फंक्शन भी मिलता है जो आपके सफर को थकान मुक्त बना देगा.

दिल्ली से पटना सिंगल चार्ज में! BMW की इस नई इलेक्ट्रिक कार ने 800 Km रेंज देकर रचा इतिहास

V8 इंजन की बेमिसाल ताकत

इस गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसका इंजन है. इसमें 4.4-लीटर का बेहद पावरफुल V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है. यह इंजन 530 hp की भारी-भरकम पावर और 750 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस यह कार मात्र 4.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

1.77 करोड़ रुपये की इस सुपर लग्जरी कार में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है. हादसे की स्थिति से निपटने के लिए इसमें 6 एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल और डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही, इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और क्रैश सेंसर्स भी मिलते हैं. 

भारत में इस कार को पूरी तरह से इम्पोर्ट (CBU) करके बेचा जा रहा है, जिसकी वजह से इसकी बिल्ड क्वालिटी और परफॉर्मेंस दुनिया के सबसे बेहतरीन स्टैंडर्ड्स के मुताबिक है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coupe-SUV India, BMW X6 M60i Launch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com