विज्ञापन

Virgo Horoscope 8 June 2026: व्यापार में मिलेगी बड़ी प्रतिस्पर्धात्मक, बढ़त रिश्तों में बढ़ेगी संवेदनशीलता

Kanya Rashifal: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र और प्रतिस्पर्धा में सक्रियता बढ़ाएगा. दोपहर के बाद चंद्रमा का मीन राशि में गोचर संबंधों और भावनात्मक संतुलन पर ध्यान दिलाएगा.

Virgo Horoscope 8 June 2026: व्यापार में मिलेगी बड़ी प्रतिस्पर्धात्मक, बढ़त रिश्तों में बढ़ेगी संवेदनशीलता
कन्या राशि: कार्य में सफलता और रिश्तों में संतुलन

Virgo Horoscope 8 June 2026 Kanya Rashi: आज चंद्रमा सुबह 3:30 बजे तक कुंभ राशि में रहेंगे और उसके बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे. यह परिवर्तन कन्या राशि वालों के लिए पहले कार्यक्षेत्र, प्रतिस्पर्धा में सक्रियता बढ़ाएगा, जबकि बाद में संबंधों और भावनात्मक संतुलन की ओर ध्यान ले जाएगा.

करियर और व्यापार

सुबह का समय कामकाज के दबाव के बावजूद उत्पादक रहेगा. किसी लंबित कार्य के पूरे होने की संभावना बन सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय मेहनत का उचित परिणाम देने वाला रहेगा. वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों से प्रभावित हो सकते हैं. व्यापारियों को प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. आर्थिक मामलों में सुधार दिखाई देगा, लेकिन दोपहर के बाद खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.

परिवार और प्रेम

चंद्रमा के मीन राशि में प्रवेश करने के बाद रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ सकती है. किसी करीबी व्यक्ति के साथ भावनात्मक बातचीत संभव है. पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे मानसिक दबाव महसूस होगा. प्रेम संबंधों में समझदारी आवश्यक होगी, वरना छोटी बात भी दूरी पैदा कर सकती है. विवाहित जातकों को जीवनसाथी के साथ समय बिताने की जरूरत होगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखनी होगी.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के मामले में पेट, तनाव या एलर्जी से जुड़ी समस्या हो सकती है. हल्का भोजन और नियमित दिनचर्या का पालन करने से लाभ मिलेगा.

उपाय: भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जप करें.

शुभ रंग: हरा और क्रीम.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com