Taurus Tarot Card Horoscope Today 30 April, Vrishabh Tarot Card Rashifal: अमर्यादित रिश्तों से दूरी बनाएं. इससे परिवार में तनाव और कलह के साथ मान सम्मान भी कम हो सकता है. कार्य क्षेत्र में फैल रही कुछ अफवाहें चिंतित कर सकती है. इस समय किसी भी तरह की प्रतिक्रिया न दें. धैर्य और समझदारी से स्थिति से बाहर निकलने का प्रयास किया जा सकता है. कुछ पुरानी बातें जीवनसाथी के साथ साझा करने से पहले अच्छे से सोच विचार करें. संभव है कि इन बातों के चलते दोनों के बीच के रिश्तों में तनाव उत्पन्न हो जाए.
कार्य से सम्बन्धित महत्वपूर्ण ओर गोपनीय जानकारी किसी करीबी के साथ भी साझा न करें. उच्च अधिकारी के साथ किसी योजना के बारे में चर्चा कर सकते है. इस समय कुछ महत्वपूर्ण निर्णय नौकरी बदलने को लेकर करने पड़ सकते है. यारी दोस्ती के चलते विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है. आसपास के वातावरण से सावधान रहें.
प्रिय से विवाह की इच्छा परिजनों के सामने रख सकते है. जल्द ही दोनों के परिजनों से सहमति प्राप्त हो सकती है. इस बात का पूर्ण विश्वास हो सकता है. संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है.
स्वास्थ्य: नाक की हड्डी बढ़ने से चेहरे की बनावट बिगड़ सकती है. चिकित्सक शल्य चिकित्सा की सलाह दे सकते है.
आर्थिक स्थिति: पैसों के लेनदेन में पारदर्शिता रखें. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.
रिश्ते: संतान की संगति से अनभिज्ञ न रहें. समय समय पर सामने वाले से बातें कर जानकारी प्राप्त कर सकते है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं