Sagittarius Tarot Card Horoscope 31 August 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: सामाजिक और राजनीतिक कार्यों से जुड़े रहने से पहचान और सम्मान बढ़ सकता है. विद्या अध्ययन में रुचि होने से नए विषयों पर ज्ञान प्राप्ति हो सकती है. साझेदारी का निर्णय लेने या पैसों के लेनदेन में जल्दबाजी न करें. घर के लिए सामान की खरीदारी करते समय उसकी गुणवता जरूर जांचें. केवल दूसरों की राय पर खरीदारी या आर्थिक फैसले न लें.
व्यवसायिक/ Professional:
व्यवसाय में नए ऑर्डर मिलने पर मुनाफे की स्थिति बेहतर हो सकती है. कार्यस्थल पर चल रही गतिविधियों पर नजर बनाए रखें. व्यवसायिक योजनाओं की गोपनीयता बनाए रखें. किसी कर्मचारी की आर्थिक स्थिति में अचानक से वृद्धि होने को लेकर आशंका हो सकती है. आवश्यक और महत्वपूर्ण जानकारियों को कुछ लोगों तक ही सीमित रखें. अपने प्रोडक्ट की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखें. जरूरत पड़ने पर आवश्यक बदलाव किए जा सकते है.
स्वास्थ्य/Health:
तीखे मसालेदार और तेज नमक के सेवन से परहेज रखें. उच्च रक्तचाप का बढ़ना हृदय संबंधी समस्या की आशंका दे सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance:
किसी के स्वास्थ्य खराब होने के कारण काफी खर्चा हो सकता है. मेडिकल इंश्योरेंस ले सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:
किसी के सम्बन्धों में दरार डालने का प्रयास न करें. अपने व्यवहार में बदलाव लाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं