Pisces Tarot Card Horoscope 31 August 2026 Meen Tarot Card Rashifal: संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले लोगों को खुशखबरी मिल सकती है. राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है. परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों की सलाह को नज़रअंदाज़ ना करें. किसी से ऐसा कोई वादा न करें, जिसे पूरा करना मुश्किल हो. लंबे समय से चली आ थी उम्मीद को लेकर सकारात्मक स्थिति बन सकती है. किसी के साथ गलतफहमी के चलते नाराजगी हो सकती है. इस नाराजगी को समय रहते दूर करें.
व्यवसायिक/ Professional:
व्यवसाय में साझेदारी की इच्छा है, तो पहले उसके हर पहलू पर अच्छे से बात की जा सकती है. कमीशन से जुड़े कारोबार में मुनाफा होने की स्थिति बन सकती है. साझेदार के साथ व्यवसाय से संबंधित सभी जानकारी की पारदर्शिता बनाए रखें. अनुबंध में लिखित शर्तें और जिम्मेदारियां स्पष्ट और साफ होने चाहिए. शब्दों की जटिलता शर्तों को समझने में मुश्किल कर सकती है. नौकरी में किसी व्यवसायिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है. अधूरी जानकारी के आधार पर कार्य करने में नुकसान होने की संभावना ज्यादा रह सकती है.
स्वास्थ्य/Health:
पैरों में दर्द और सूजन बढ़ सकती है. लगातार परेशानी रहने पर ,चिकित्सक की सलाह लें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
किसी गलत कार्य में पैसा ना लगे. दूसरों के होड़ के चलते पैसा खर्च न करें.
रिश्ते/Relationship:
पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहने से परिवार में अनुशासन और व्यवस्था बेहतर रहेगी. प्रेम संबंध को शादी के लिए परिवार की मंजूरी प्राप्त हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं