Leo Tarot Card Horoscope 31 August 2026 Singh Tarot Card Rashifal: गैर कानूनी कार्यों में रुचि लेना परेशानी बढ़ा सकता है. जल्दी फायदा पाने के चक्कर में गलत कार्यों को ना अपनाए. युवा अपने प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर हो सकते हैं. परिवार के सदस्यों का उनकी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सहयोग करें. किसी भी मामले को पूरी तरह समझे बिना उसमें दखल ना दे. बच्चों को शॉर्टकट से दूर रखें. कार्यों को तरीके से पूरा करने की सीख दें.
व्यवसायिक/ Professional:
किसी भी कार्य को पूरी तरह से अनदेखा न करें. आसपास की वातावरण में आ रहे बदलाव को लेकर सजग रहे. किसी व्यक्ति या कार्य से संबंधित जानकारी पर संदेह हो सकता है. इस स्थिति में अपने संदेह की पुष्टि अवश्य करें. कार्य क्षेत्र में नए आए व्यक्तियों के बारे में जांच पड़ताल कर सकते हैं. पुराने कार्यों में हुई गलतियों को समझने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य/Health:
अचानक से बढ़ते वजन को लेकर चिंतित हो सकते हैं. थायराइड होने की आशंका हो सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance:
नई संपत्ति से संबंधित कागजों की अच्छे से जांच पड़ताल करें. खरीदी की रकम देने से पहले जांच पड़ताल जरूरी है.
रिश्ते/Relationship:
जीवनसाथी के साथ चल रहा तनाव रिश्ते की मधुरता कम कर सकता है. रिश्ते के भविष्य को लेकर बातचीत करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं