Capricorn Tarot Card Horoscope 31 August 2026 Makar Tarot Card Rashifal: कोई अधूरा लक्ष्य पूरा होने से उत्साहित होंगे. परिवार में संतान की उपलब्धि की खुशियां मनाई जा सकती है. विदेश में शिक्षा प्राप्ति या नौकरी से जुड़ी योजना आगे बढ़ सकती है. किसी पुराने सपने को वास्तविकता में बदलने का प्रयास सफल होने की उम्मीद नजर आ रही है. दूर रहने वाले रिश्तेदार से व्यवसाय संबंधी सलाह ले सकते हैं. कुछ नए लोगों से संपर्क सामाजिक दायरे में वृद्धि करेगा.
व्यवसायिक/ Professional:
व्यवसाय में चल रही समस्या को परिवार तक ना ले जाए. इसलिए परिवार में तनाव का माहौल बन सकता है. छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने की प्राथमिकता तय करें. सभी कार्यों को स्वयं पूरा करने का प्रयास न करें. कार्य स्थल की व्यवस्था सभी की जिम्मेदारी है. इस बात का ध्यान रखें. एक साथ कई कार्यो को पूरा करना किसी भी कार्य में बेहतर सफलता प्राप्ति के लिए परेशानी बढ़ा सकता है. कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने से अच्छी सफलता की प्राप्ति हो सकती है.
स्वास्थ्य/Health:
मांसपेशियां के दर्द के कारण सीधे हाथ से काम करने में भी परेशान हो सकती है. इस दर्द को नजर अंदाज न करें.
आर्थिक स्थिति/ Finance:
आर्थिक मामलों में सावधानी बनाए रखें. अनावश्यक खर्चो को सीमित करें.
रिश्ते/ Relationship:
दूर के रिश्तेदारों के साथ रिश्ते बेहतर करने का प्रयास कर सकते हैं. परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में सभी को शामिल करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं