Cancer Tarot Card Horoscope 31 August 2026 Kark Tarot Card Rashifal: परिवार में नन्हें मेहमान के आने से खुशियों के साथ काफी बदलाव भी आते नजर आएंगे. पड़ोसियों के साथ किसी विवाद में ना पड़े. संभवत: मामला ज्यादा बढ़ने पर कोर्ट कचहरी की स्थिति बन सकती है. व्यर्थ इस समय खराब करना या गलत निर्णय के कारण सोच में नकारात्मकता आ सकती है. परेशानियों से बाहर निकलने का प्रयास करें. परिवार में रिश्तों को बेहतर बनाने की पहल कर सकते हैं. युवाओं को करियर को लेकर लापरवाही से बचना चाहिए.
व्यवसायिक/ Professional:
कामकाज में कोई खास सफलता मिलने की संकेत नजर नहीं आ रहे हैं. अपने पुराने कार्यों का विश्लेषण करें. ऐसे कार्यों को विकल्प के रूप में चुन सकते हैं, जिनमें अच्छे आर्थिक लाभ की स्थिति बन सकती है. कोई नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है. फिलहाल मौजूदा कार्य को संभालना और स्थिति को समझना बेहतर रहेगा. विद्यार्थियों को आ रहे अच्छे अवसर को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए.
स्वास्थ्य/Health:
पेट से जुड़ी समस्या को लेकर चिंतित हो सकते है. खानपान में सुधार के साथ अनियमित दिनचर्या में भी बदलाव लाएं.
आर्थिक स्थिति/Finance:
किसी शेयर की खरीदी पर विचार कर सकते है. नए कार्य की शुरुआत के लिए धन की व्यवस्था कर सकते है.
रिश्ते/Relationship:
प्रेम संबंध को विवाह में बदलने की अनुमति परिजनों से मिल सकती है. करीबी रिश्तों से सम्बन्ध बेहतर बनाए रखने के लिए पहल करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं