विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal: नकारात्मक सोच से खुद को बाहर निकालें, अपनी कल्पना शक्ति पर नियंत्रण रखें

Sagittarius Tarot Card Horoscope 24 August: Nine of swords की ऊर्जा कल्पना और वास्तविकता के बीच अंतर बनाए रखने की आवश्यकता, भ्रम की स्थिति होने पर अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा और जीवन में बेहतर कल के लिए सही प्रयास किए जाने की बात लेकर आ सकती है.

Sagittarius Tarot Card Rashifal: नकारात्मक सोच से खुद को बाहर निकालें, अपनी कल्पना शक्ति पर नियंत्रण रखें
धनु राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Sagittarius Tarot Card Horoscope 24 August 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में समस्याएं खड़ी ना करें. नकारात्मक सोच से खुद को बाहर निकालें. अपनी कल्पना शक्ति पर नियंत्रण रखें. ज्यादा सोच-विचार जीवन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर सकता है. जिसके चलते वास्तविकता और कल्पना में अंतर करना मुश्किल हो सकता है. इस स्थिति से बचकर रहे. सही योजना और सभी के सहयोग से समस्याओं को आसानी से सुलझाया जा सकता है. समस्या बढ़ाने की जगह समाधान ढूंढने का प्रयास करें. 

व्यवसायिक/ Professional:

कार्य क्षेत्र में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव न करें. कार्यों को पूरा करने के लिए अच्छी कार्य शैली और बेहतर योजना पर कार्य करें. जो कार्य अधूरे हैं, उन्हें पहले पूरा करें. किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति होने पर वरिष्ठ जनों से सलाह मशवरा कर सकते हैं. उच्च अधिकारियों के निजी जीवन में झांकने का प्रयास न करें. इससे आपका नुकसान हो सकता है. व्यवसाय में भविष्य में आने वाली परेशानी की कल्पना को लेकर चिंतित ना हो. समस्या आने पर उसका समाधान ढूंढा जा सकता है. इस बात पर विश्वास रखें. किसी पर भी अंधविश्वास ना करें. यदि ज्यादा मानसिक तनाव हो रहा है, तो कुछ समय मेडिटेशन कर सकते हैं. 


स्वास्थ्य/Health:

ज्यादा सोच विचार से भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. जिसके चलते मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है.

आर्थिक स्थिति/Finance:

पैसों के लेनदेन में सावधानी बनाए रखें.यदि किसी को पैसा दे रहे हैं. तो उसका लिखित प्रमाण अवश्य बनवाएं. 


रिश्ते/Relationship:

जीवन में भ्रम की स्थिति शक को बढ़ावा दे सकती है. परिजनों पर शक कर  उन्हें परेशान कर सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sagittarius Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com