Aries Tarot Card Horoscope 24 August 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: अपनी आर्थिक स्थिति की जानकारी ज्यादा लोगों को न दें. पारिवारिक मामलों में भावनाओं में बहकर गलत निर्णय न लें. ज्यादा के लालच में नुकसान हो सकता है. किसी भी बात को प्रतिष्ठा से न जोड़े. व्यर्थ की चीख चिल्लाहट आपकी छवि को बिगाड़ सकती है. परिवार में सिर्फ अपनी बात को मनवाने का प्रयास न करें. सभी की राय और सहमति के साथ किसी कार्य को लेकर निर्णय ले. अपनी क्षमता से अधिक कार्यभार न ले. जीवन में आगे बढ़ने के लिए परिजनों का सहयोग आवश्यक है. इसलिए सभी के साथ अच्छा व्यवहार रखें.
व्यवसायिक/ Professional:
कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूरी रखें. जल्द ही किसी नए व्यक्ति से मुलाकात से राजनीति में जाने की इच्छा पूरी होने की संभावना बन सकती है. विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अवसर प्राप्ति की उम्मीद बनती नजर आ रही है. अपनी तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करें. किसी नए कार्य को शुरुआत से पूर्व उसके बारे में सभी जानकारी अच्छे से प्राप्त करें. आधी अधूरी जानकारी से बचकर रहें. व्यवसाय में आ रहे उतार चढ़ाव में समझदारी और धैर्य से कार्य लें. ज्यादा निवेश से बचें. बिना बात के कार्यकारियों या सहयोगियों से विवाद न करें.
स्वास्थ्य/Health:
किसी गलत वस्तु के सेवन के चलते फूड प्वाइजनिंग हो सकती है. इस समय सादा और सुपाच्य भोजन लें, पर्याप्त पानी पिए और भरपूर नींद लें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
किसी पुराने संपर्क से लाभदायक अनुबंध प्राप्त हो सकता है. किसी कार्य में अच्छी कमाई की उम्मीद नजर आ सकती है.
रिश्ते/Relationship:
अपने मित्रों का साथ मुश्किल समय में प्राप्त होने से रिश्ते में और गहराई आती नज़र आएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं