विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: पूर्व में किए गए अच्छे कार्यों का प्रतिफल मिलेगा, प्रयासों के लिए समय अनुकूल

Aquarius Tarot Card Horoscope 24 August: Judgement की निष्पक्ष ऊर्जा जीवन में गलत कार्य करने से दूरी, सही समय पर सही निर्णय लेकर आगे बढ़ाने के प्रयास और कानूनी मामलों में सही सलाह से राहत प्राप्ति की बात लेकर आ सकती है.

Aquarius Tarot Card Rashifal: पूर्व में किए गए अच्छे कार्यों का प्रतिफल मिलेगा, प्रयासों के लिए समय अनुकूल
कुंभ राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Aquarius Tarot Card Horoscope 24 August 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: पूर्व में किए गए अच्छे कार्यों का प्रतिफल प्राप्त हो सकता है. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही ना करें. कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है. अचानक से किसी का स्वास्थ्य बिगड़ने से खर्च सामने आ सकते हैं. किसी पड़ोसी से गलतफहमी के चलते विवाद हो सकता है. इस विवाद को बढ़ने ना दे. भाई और बहनों के साथ संबंध बेहतर बनाए रखें. 


व्यवसायिक/ Professional:

समय की अनुकूलता नए प्रयासों नए फैसले और नए कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ है. किसी भी कार्य में ज्यादा सोच विचार हित में होने वाले लाभ में विलंब कर सकती है. व्यवसाय में साझेदार के साथ मिलकर योजनाएं बनाएं. एक दूसरे के सामने स्पष्ट रूप से अपनी बात रखें. बातों को मन में छुपा कर रखना गलतफहमियों उत्पन्न कर सकता है. जिसका असर व्यवसाय में होने वाले लाभ पर पड़ेगा, साथ ही आपके विरोधियों को एक अच्छा अवसर भी प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाएगी. छोटी-छोटी बातों को लेकर कार्य क्षेत्र में हंगामा न करें. अपने व्यवहार में गंभीरता और परिपक्वता लाएं. 

स्वास्थ्य/Health:

कामकाजी महिलाओं को स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करना चाहिए. गर्भवती महिलाएं खान-पान का विशेष ध्यान रखें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

पूर्व में पैसे को लेकर हुए नुकसान का दोहराव ना होने दे. पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें. 

रिश्ते/Relationship:

अपने मन की कड़वाहट अपनी बातों में ना लाएं. इससे रिश्ते खराब हो सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aquarius Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com