विज्ञापन

Virgo Tarot Card: बातचीत में संयम रखें, व्यवसायिक निर्णय शांति और समझदारी से लें

Virgo Tarot Card Horoscope 21 June: Five of cups की ऊर्जा सोच समझ कर बोलने की आदत, छोटी धनराशि के निवेश करने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं,कन्या राशि वाले जातकों के बारे में.

Virgo Tarot Card: बातचीत में संयम रखें, व्यवसायिक निर्णय शांति और समझदारी से लें
धैर्य और सही निर्णय से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी.

Virgo Tarot Card Horoscope 21 June 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे और किसी घरेलू समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे. बातचीत में संयम रखना आवश्यक होगा, क्योंकि गलत शब्द विवाद बढ़ा सकते हैं. कार्यक्षेत्र में नए अवसरों का चयन सोच-समझकर करें और व्यवसायिक मामलों में जल्दबाजी से बचें. छोटे निवेश लाभदायक साबित हो सकते हैं. स्वास्थ्य के लिए खानपान में सावधानी रखें. रिश्तों में पुराने तनाव कम होंगे और परिवार का सहयोग मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा.

व्यक्तिगत/Personal: कामकाजी महिलाएं घर परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाने में सफल रहेंगे. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में आपसी बातचीत से हल निकालने का प्रयास करें. घर के किसी सदस्य की समस्या सुलझाने में तनाव बढ़ सकता है. बेकार की गतिविधियों में समय बर्बाद ना करें. किसी से गलत लहजे में बात करना या अपशब्दों का प्रयोग करना नुकसानदायक हो सकता है. किसी से भी ज्यादा धनराशि उधार ना लें. जीवनसाथी और परिवार का सहयोग आपके जीवन में आ रही नकारात्मकता को दूर करने का प्रयास करेगा. 

व्यवसायिक/Professional: कार्य क्षेत्र में आ रहे अवसरों के चयन में जल्दबाजी न करें. सभी अवसरों के बारे में पहले अच्छे से जानकारी प्राप्त करें और फिर कोई फैसला लें. व्यवसाय से जुड़े मामलों में शांति से निर्णय लें. लापरवाही और जल्दबाजी निर्णय को प्रभावित कर सकती है. सरकारी मामलों को पूरा करने के लिए किसी बड़े अधिकारी का अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है. छोटी-छोटी धनराशि का निवेश फायदेमंद साबित होगा. किसी की मदद से शेयर्स खरीद सकते हैं. सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कार्यों से दूर रहना बेहतर होगा. किसी सहयोगी की बेकार की गतिविधियों का समर्थन न करें.सामने वाले को सही कार्य करने की सलाह दे सकते हैं.

स्वास्थ्य/Health: खानपान में तीखे मसालेदार भोजन के प्रयोग से दूरी बनाएं.स्वस्थ रहने के लिए मौसम के अनुसार खानपान और दिनचर्या बेहतर करें.

आर्थिक स्थिति/Finance: छोटे-छोटे निवेश कर सकते हैं. जीवन साथी की फिजूलखर्ची परेशान कर सकती है.

रिश्ते/Relationship: बड़े भाई के साथ चले आ रहे तनाव को कम कर सकते हैं. इस समय खुद के लिए समय निकालें.

लेखक के बारे में
img
टैरो कार्ड रीडर दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
दिशा भटनागर एक सर्टिफाइड टैरो रीडर और लाइफ कोच है।जो पिछले कुछ वर्षों से टैरो कार्ड्स रीडिंग कर रही है।कई लोग इनकी रीडिंग्स से लाभान्वित हुए है।पिछले... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virgo Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com