Sagittarius Tarot Card Horoscope 21 June 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: अपने निर्णयों और सिद्धांतों पर दृढ़ रहेंगे, भले ही कुछ लोगों का विरोध झेलना पड़े. कार्यक्षेत्र में शिक्षा और साहित्य से जुड़े लोगों को आलोचना या विरोध का सामना करना पड़ सकता है. व्यवसाय में साझेदारी और पैसों के मामलों में विशेष सावधानी बरतें. आर्थिक रूप से पुराना उधार वापस मिलने के संकेत हैं. स्वास्थ्य के लिए गले और सर्दी से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दें. परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.
व्यक्तिगत/Personal: किसी निर्णय के चलते परिवार के कुछ सदस्य विरोध कर सकते है. इस समय अडिगता से अपने विचारों पर डटे रहेंगे. हार मानकर पीछे हटने की जगह अपने सिद्धांतों पर अडिग रहेंगे. आर्थिक मामले में किसी भारी व्यक्ति की सलाह आपको बड़े नुकसान में फंसा सकती है. इस समय घर के अंदर और बाहर कई मामलों का अकेले ही सामना करना पड़ सकता है. लोगों की बातों और आलोचना से अपना आत्मविश्वास कम न होने दें. जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूसरों की दखलंदाजी न करने दें.
व्यवसायिक/Professional: शिक्षा और साहित्य से जुड़े लोगों को कुछ गलत निर्णय के चलते विरोध का सामना करना पड़ सकता है. इस समय किसी नए नियम के लागू होने पर कार्यक्षेत्र में बहस का सामना करना पड़ सकता है. इस समय कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी सफलता से असंतुष्ट हो सकते है. जिसके चलते सहकर्मियों की गतिविधियों को अनदेखा करना नुकसानदायक हो सकता है. व्यवसाय में साझेदार के साथ पैसों के गबन को लेकर विवाद हो सकता है. इस समय पैसों के हिसाब-किताब स्वयं करें.
स्वास्थ्य/Health: गले में खराश के चलते खांसी और बुखार हो सकता है. इस समय ठंडी और खट्टी चीजों से परहेज करें.
आर्थिक स्थिति/Finance: पुरानी दी गई उधारी का तकाजा कर सकते है.जल्द ही उधार दिया पैसा मिलने की उम्मीद नजर आ रही है.
रिश्ते /Relationship: परिवार में अपना पक्ष बिना डरे और पूरे आत्मविश्वास के साथ सबके सामने रखें. बच्चों के साथ खेलकूद में समय व्यतीत करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं