Libra Tarot Card Horoscope 21 June 2026 Tula Tarot Card Rashifal: नकारात्मक विचार और दूसरों की आलोचनाएं आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए स्वयं पर भरोसा बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में राजनीति और सहकर्मियों की ईर्ष्या के कारण तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन धैर्य और संयम से काम लेना बेहतर रहेगा. बैंकिंग, फाइनेंस और लेनदेन से जुड़े लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी. आर्थिक मामलों में नए निवेश से पहले पूरी जानकारी जुटाएं और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें. रिश्तों में खुलकर संवाद करना जरूरी होगा, ताकि गलतफहमियों से बचा जा सके.
व्यक्तिगत/Personal: अपने नकारात्मक विचारों में खुद को बांधा हुआ पा सकते हैं. लोगों की आलोचनाओं के चलते कोई काल्पनिक डर आपको चारों तरफ से खेल सकता है. इस समय कोई भी नया कदम उठाने से डर सकते हैं. अपनी नकारात्मक सोच के चलते परिवार में तनाव बढ़ा सकते हैं. इस समय अपनी सोच को बदलने का प्रयास करें.ईश्वर और स्वयं पर विश्वास बनाए रखें और बिना डर या घबराहट के आगे बढ़े.
व्यवसायिक/Professional: बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों पर कार्य की अधिकता रहेगी. पैसों के लेनदेन से जुड़े व्यवसाय में सावधानी रखें. कार्यक्षेत्र की राजनीति और सहकर्मियों की ईर्ष्या के चलते कार्यों से भटकाव महसूस करेंगे. वर्तमान स्थिति से दूर जाने के लिए नई नौकरी की तलाश कर सकते है. इस समय जल्दबाजी न करें. कार्यों को पूरे धैर्य और संयम से करें. किसी की बात को लेकर तनाव न बढ़ाएं.
स्वास्थ्य/Health: तेज चलने के कारण साँस फूलने की स्थिति बन सकती है. धूल और धूप से बचकर रहें.
आर्थिक स्थिति/Finance: व्यवसाय में नए निवेश करने से पहले जानकारी जुटाएं. अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं.
रिश्ते/Relationship: अपनी बात को जीवनसाथी से खुलकर न कर पाने के कारण सामने वाला शक कर सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं