विज्ञापन

Leo Tarot Card: पुराने रिश्ते से तनाव संभव, गलती स्वीकारने से राहत मिलेगी, प्रतिस्पर्धी से विवाद सुलझ सकता है

Leo Tarot Card Horoscope 21 June: Two of cups की ऊर्जा अतीत की बातों को परिवार के साथ साझा करने, परिवार या व्यावसायिक जीवन में समस्या ग्रस्त मामले को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करने का सुझाव लेकर आ सकती है.

Leo Tarot Card: पुराने रिश्ते से तनाव संभव, गलती स्वीकारने से राहत मिलेगी, प्रतिस्पर्धी से विवाद सुलझ सकता है
समझदारी और संवाद से पुराने विवादों का समाधान संभव है.

Leo Tarot Card Horoscope 21 June 2026 Singh Tarot Card Rashifal: पुराने रिश्ते से जुड़ी बातों के कारण परिवार में तनाव बन सकता है, लेकिन अपनी गलती स्वीकार कर और भावनाओं को समझकर माहौल शांत किया जा सकेगा. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ मिलकर महत्वपूर्ण परियोजना में सफलता मिलेगी तथा नए साझेदारी अवसर सामने आ सकते हैं. प्रतिस्पर्धियों के साथ पुराने विवाद आपसी सहमति से सुलझने के संकेत हैं. स्वास्थ्य में सुधार और पुरानी परेशानी से राहत मिल सकती है. आर्थिक मामलों में लेनदेन और हिसाब-किताब को सावधानी से जांचना लाभदायक रहेगा. रिश्तों में खुलकर बातचीत करने से प्रेम और विश्वास बढ़ेगा.

व्यक्तिगत/Personal: अतीत के किसी पुराने रिश्ते की वजह से परिवार में काफी तनाव आ सकता है. इस रिश्ते के बारे में अभी तक परिजनों के साथ कोई बात साझा न करने को लेकर सभी लोग नाराज हो सकते है. इस समय परिवार के लोगों की भावनाओं को अच्छी तरह से समझने का प्रयास करें.सभी लोगों से अपनी गलती के लिए माफी मांग सकते है. इस तरह मामले को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म कर परिवार के माहौल को सामान्य बना सकते हैं. परिवार में विवाह के लिए दबाव बढ़ सकता है. 

व्यवसायिक/Professional: इंटीरियर और आर्किटेक्चर से जुड़े लोगों को किसी बड़े व्यवसाय में साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है. कार्यस्थल पर किसी महत्वपूर्ण परियोजना में सहकर्मियों के साथ मिलकर कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे. इस समय व्यवसाय में किसी नए और भरोसेमंद साझेदार को जोड़ने पर विचार कर सकते हैं. किसी प्रतिस्पर्धी के साथ पुराने विवाद को आपसी सहमति से सुलझा सकते हैं. बार-बार किसी कार्य को लेकर दी जा रही चेतावनी को नजर अंदाज न करें. अपने अधीनस्थ कर्मचारी को समय-समय पर उनके कार्यों के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health: किसी पुरानी बीमारी से लंबे समय बाद राहत मिल सकती है. शरीर को स्वस्थ दुरुस्त रखने के लिए सुबह की सैर को अपनी आदत बनाएं. 

आर्थिक स्थिति/Finance: पुराने मित्र के साथ पैसे की लेनदेन की बात हो सकती है. साझेदार के साथ व्यावसायिक के हिसाब-किताब को अच्छे से जांच सकते है. 

रिश्ते/Relationship: प्रेम संबंधों में अच्छा तालमेल देखने को मिल सकता है. प्रिय के साथ अपनी भावनाओं को साझा कर रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं.

लेखक के बारे में
img
टैरो कार्ड रीडर दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
दिशा भटनागर एक सर्टिफाइड टैरो रीडर और लाइफ कोच है।जो पिछले कुछ वर्षों से टैरो कार्ड्स रीडिंग कर रही है।कई लोग इनकी रीडिंग्स से लाभान्वित हुए है।पिछले... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leo Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com